Move to Jagran APP

जिला पंचायत प्रयागराज में महिलाओं का दबदबा, आरक्षित से ज्यादा सीटों पर हासिल की है आधी आबादी ने जीत

महिलाओं के लिए कुल 28 सीटें पहले से ही आरक्षित कर दी गई थी। लेकिन चुनाव हुआ तो कुल 35 सीटों पर महिलाओं ने जीत दर्ज की है। आरक्षित सीटों से अतिरिक्त 7 सीटों पर महिलाओं ने जीत दर्ज कर पंचायत चुनाव में अपनी भूमिका का एहसास कराया है।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Thu, 06 May 2021 10:57 AM (IST)Updated: Thu, 06 May 2021 10:57 AM (IST)
जिला पंचायत प्रयागराज में महिलाओं का दबदबा, आरक्षित से ज्यादा सीटों पर हासिल की है आधी आबादी ने जीत
ऐसा पहली बार हुआ है कि इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं ने जीत दर्ज की है।

प्रयागराज, जेएनएन। इस बार जिला पंचायत में महिलाओं का दबदबा है। महिलाओं के लिए जितना कोटा आरक्षित है उससे कहीं ज्यादा सीटों पर उन्होंने जीत दर्ज की है। यह महिलाएं एकजुट होकर अध्यक्ष के लिए जिसे वोट देंगी उसका जीतना तय है। ऐसा पहली बार हुआ है कि इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं ने जीत दर्ज की है।

loksabha election banner

28 आरक्षित मगर जीत हासिल की 35 सीटों पर 

जिला पंचायत सदस्यों की कुल 84 सीटें है। इसमें से 7 सीटें अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित थी। 8 सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं की आरक्षित थी। 13 सीटें सामान्य वर्ग की महिलाओं के आरक्षित थी। इस तरह महिलाओं के लिए कुल 28 सीटें पहले से ही आरक्षित कर दी गई थी। लेकिन चुनाव हुआ तो कुल 35 सीटों पर महिलाओं ने जीत दर्ज की है। आरक्षित सीटों से अतिरिक्त 7 सीटों पर महिलाओं ने जीत दर्ज कर पंचायत चुनाव में अपनी भूमिका का एहसास कराया है। आरक्षण से अतिरिक्त जिन सीटों पर वह जीती है उसमें कुछ सामान्य तो कुछ ओबीसी की सीटें हैं। जिला पंचायत का परिणाम आने के बाद अध्यक्ष के चुनाव के लिए तैयारी शुरू हो गई है। अध्यक्ष बनने के लिए 43 सदस्यों के वोट की जरूरत होगी। इसमें महिलाओं की बड़ी भूमिका होगी। यह महिला एकजुट हो गई तो जिसे चाहे अध्यक्ष बना सकती हैं। 

पतियों का रहता है ज्यादा दखल

पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के अलावा कई पदों पर महिलाओं ने जीत दर्ज की है। लेकिन गांव के चुनाव में जीत दर्ज करने वाली इन महिलाओं की कम और उनके पतियों की ज्यादा चलती है। अधिकतर मामलों में इनके पति राजनीति से जुड़े फैसले लेते हैं। फ़िलहाल बड़ी संख्या में जीत दर्ज कर सदन तक पहुंची महिलाएं कहीं ना कहीं आधी आबादी को सशक्त कर रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.