फसल में लगे आग तो इन नंबरों पर करें कॉल, किसानों की सुविधा के लिए प्रयागराज में कंट्रोल रूम स्थापित
प्रयागराज में प्रशासन की ओर से कंट्रोल रूम बनाया गया है। किसानों को जानकारी दी जाती है कि वह फसल में आग की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम के बताए नंबरों पर करें। इससे उन्हें तत्काल राहत के प्रबंध किए जा सकेंगे और उनकी फसल भी बच सकती है।
प्रयागराज, जेएनएन। गर्मी का महीना शुरू हो गया है। तपती सूर्य की गर्मी के बीच हवा चलने से आग की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। इससे खेतों में किसानों के खून-पसीने की कमाई कुछ ही मिनटों में उनकी आंखों के सामने खत्म हो जाती है। यह हर वर्ष गर्मी में आगजनी की घटनाएं होती हैं, लेकिन इस बार गर्मी की शुरूआत में ही आग से फसल जलने की घटनाएं बढ़ गई हैं।
कंट्रोल रूम से किसानों को तत्काल मिलेगी राहत
किसानों की फसल बच सके, इसलिए प्रयागराज में प्रशासन की ओर से कंट्रोल रूम बनाया गया है। किसानों को जानकारी दी जाती है कि वह फसल में आग की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम के बताए नंबरों पर करें। इससे उन्हें तत्काल राहत के प्रबंध किए जा सकेंगे और उनकी फसल पूरी तरह से नष्ट नहीं होने पाएगी।
कंट्रोल रूम में सुबह आठ से रात 10 बजे तक तैनात रहेंगे कर्मचारी
पिछले कई दिनों में प्रयागराज जनपद के विभिन्न इलाकों में सैकड़ों बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी है। इससे किसानों का भारी नुकसान हुआ है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम बनाया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व एमपी सिंह ने बताया कि संगम सभागार के ऊपर हाल में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम सुबह आठ से रात 10 बजे तक चलेगा।
इन मोबाइल नंबरों पर आग की सूचना दे सकते हैं किसान
एडीएम वित्त एवं राजस्व ने बताया कि आग लगने की सूचना कोई भी ग्रामीण 0532-2641577 पर फोन कर सकता है। इसका प्रभारी सहायक चकबंदी अधिकारी विनय सिंह को बनाया गया है। यहां पर चार कर्मचारियों की तैनाती दो शिफ्ट में लगाई गई है। आग लगने की सूचना लैंडलाइन के अलावा अलावा 7905609585, 9415582431, 6306165699, 9450181328, 9628178162, 7007415224 पर भी फोन कर सकते हैं। इस पर शिकायत आने के बाद तत्काल कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लेखपाल से जांच करवाई जाएगी।