Move to Jagran APP

Paddy Purchase: अन्नदाता हैं परेशान, मंडल में अब तक धान की सबसे कम खरीद प्रयागराज में

प्रयागराज मंडल के अन्य तीन जिलों की तुलना में इस समय फिसड्डी चल रहा है। मंडल में सबसे आगे फतेहपुर दूसरे नंबर पर कौशांबी है। फतेहपुर में अभी तक 6221 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। प्रयागराज में महज 2630 मीट्रिक टन धान खरीद हुई है।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 08:30 AM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 08:30 AM (IST)
Paddy Purchase: अन्नदाता हैं परेशान, मंडल में अब तक धान की सबसे कम खरीद प्रयागराज में
प्रयागराज मंडल में सबसे अधिक धान खरीद का 2़ 06 लाख लक्ष्य प्रयागराज को मिला हुआ है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। जिला धान खरीद में प्रयागराज मंडल के अन्य तीन जिलों की तुलना में इस समय फिसड्डी चल रहा है। वहीं मंडल में सबसे आगे फतेहपुर है और दूसरे नंबर पर कौशांबी चल रहा है। फतेहपुर में अभी तक 6221 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। जब कि प्रयागराज में अभी तक महज 2630 मीट्रिक टन धान खरीद हुई है। जबकि प्रयागराज मंडल में सबसे अधिक धान खरीद का 2़ 06 लाख लक्ष्य प्रयागराज को मिला हुआ है। धान खरीद फरवरी तक की जाएगी। धान खरीद एक नवंबर से शुरू हुई। जिले में धान खरीद के लिए शुरुआत में 127 धान क्रय केंद्र खोले गए। उसके एक सप्ताह बाद संख्या बढ़ाते हुए 16 नवंबर के आसपास 15 सेंटर बढ़ाए गए। कुल मिलाकर धान खरीद के लिए जिले मेें 142 सेंटर बनाए गए हैं। इसके बावजूद यहां पर कौशांबी से भी कब धान की खरीद हुई है। कौशांबी में 4898 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है जो प्रयागराज में अब तक खरीदे गए धान की तुलना में 2268 मीट्रिक टन अधिक है।

loksabha election banner

आकड़ों में

प्रयागराज

- 142 सेंटर बनाए गए है

- 2630 टन हुई खरीद

- 2.06 लाख टन है लक्ष्य

प्रतापगढ़

- 52 सेंटर बनाए गए हैं

3883 टन धान खरीद हुई है

76 हजार टन है लक्ष्य

फतेहपुर

-81 सेंटर बनाए गए हैं

-6221 टन धान की खरीद हुई है

- 1. 58 लाख टन है लक्ष्य

कौशांबी

37 सेंटर बनाए गए हैं

- 4898 धान खरीद हुई

- 72 हजार टन है लक्ष्य

इनका है यह कहना

धान खरीद में तेजी लाई जाएगी। किस कारण से धान खरीद प्रभावित हो रही है इसकी भी निगरानी बढ़ाई जाएगी। जहां पर धान खरीद में लापरवाही हो रही है वहां के केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

नरेंद्र कुमार, सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, प्रयागराज संभाग

कब खुलेंगे बंद 45 धान क्रय केंद्र 

धान खरीद शुुरू हुए लगभग एक माह पूरा होने वाला है। इसके बावजूद जिले में 45 क्रय केंद्र ऐसे हैं जहां अभी तक ताला भी नहीं खोला गया है। जब बंद चल रहे क्रय केंद्र कब खुलेंगे इस पर कोई अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं हो रहा है। गौर करने वाली बात है कि मंडी समितियों की ओर से भी अभी तक यमुना पार में दो सेंटर नहीं खोला गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.