Move to Jagran APP

Coronavirus Effect : वाट्सएप पर किसान पढ़ रहे उन्नत खेती का पाठ Prayagraj News

कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए वाट्सएप ग्रुप पर ही किसानों को कृषि संबंधी जानकारी मुहैया कराई जाएगी। जिले में सौ के करीब ग्रुप बना भी लिए गए हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 24 Jul 2020 05:40 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jul 2020 05:40 PM (IST)
Coronavirus Effect : वाट्सएप पर किसान पढ़ रहे उन्नत खेती का पाठ Prayagraj News
Coronavirus Effect : वाट्सएप पर किसान पढ़ रहे उन्नत खेती का पाठ Prayagraj News

 प्रयागराज,जेएनएन।  कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बीज, खाद, पानी, कीटनाशक, कृषि यंत्रों और शासन की योजनाओं की जानकारी अब किसानों को वाट्सएप पर मिलेगी। इसके लिए न्याय पंचायत स्तर पर किसानों का वाट्सएप ग्रुप बनाए जा रहे हैं। तकरीबन 100 ग्रुप बना भी लिए गए हैं। इस पर किसानों को उन्नत खेली के तौर तरीके बताए जा रहे हैं।

loksabha election banner

न्‍याय पंचायत स्‍तर पर बनेगा वाट्सअप ग्रुप

  एक न्याय पंचायत में लगभग चार से पांच गांव आते हैं जिन पर एक वाट्सएप ग्रुप तैयार किया जा रहा है। ग्रुप में ऐसे सभी किसानों को जोड़ा जा रहा है जिनके पास स्मार्टफोन हैं। इस कार्य में ग्राम प्रधान और पूर्व ग्राम प्रधानों की भी सहायता ली जा रही है। जनप्रतिनिधियों से कहा गया है कि वह किसानों को जागरूक कर वाट्सअप ग्रुप में जुडऩे के लिए प्रेरित करें। वाट्सअप ग्रुप के संचालन का जिम्मा न्याय पंचायतवार कृषि विभाग का एक कर्मचारी संभालेगा। ग्रुप एडमिन होने के नाते उसे अपने क्षेत्र के किसानों को ग्रुप में जोडऩे के साथ खेती से जुड़ी जानकारी भी अपलोड करनी होगी।  जिला कृषि अधिकारी डा.अश्विनी कुमार सिंह का कहना है कि कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए वाट्सएप ग्रुप पर ही किसानों को कृषि संबंधी जानकारी मुहैया कराई जाएगी। जिले में सौ के करीब ग्रुप बना भी लिए गए हैं। अधिक से अधिक किसानों को ग्रुप से जोड़कर कृषि संबंधी जानकारियां देने का मकसद है।

परंपरागत के साथ नवीन जानकारी भी

न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाली इस वाट्सअप किसान पाठशाला में किसानों को परंपरागत खेती के तौर तरीके बताने के साथ कृषि क्षेत्र में हो रहे नई खोज और शोध के बारे में भी बताया जाएगा। इस समय खरीफ का सीजन है सो खरीफ में बोई जाने वाली फसलों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

कृषि व्यवसाय के बारे में भी बताएंगे

वाट्सएप ग्रुप पर किसानों को फसल में कितना खाद डालें, संबंधित फसल में कौन सा कीटनाशक डालें, कृषि यंत्रों और मिलने वाले अनुदान आदि के बारे में भी बताया जाएगा। इसके अलावा कृषि से जुड़े व्यवसाय जैसे मत्स्य पालन, पशु पालन, मौन पालन, रेशम पालन के साथ उत्पाद की बिक्री आदि के बारे में भी जानकारी प्रदान की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.