Move to Jagran APP

कौशांबी में रंजिश में किसान को मारी गोली,जख्‍मी Prayagraj News

हमलावरों ने पीछे से ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की। इससे गोली राजेंद्र के बांह में लगी। वहीं ताबड़तोड़ फायरिंग करने से राजेंद्र के घर का शटर भी क्षतिग्रस्त हो गया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 11 May 2020 08:28 PM (IST)Updated: Mon, 11 May 2020 08:28 PM (IST)
कौशांबी में रंजिश में किसान को मारी गोली,जख्‍मी   Prayagraj News
कौशांबी में रंजिश में किसान को मारी गोली,जख्‍मी Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। पडोसी जनपद कौशांबी में  घर के सामने से तेज रफ्तार ट्रैक्टर निकालने के विवाद में एक पक्ष ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। गोली लगने से किसान घायल हो गया। ग्रामीणों के ललकारने पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

loksabha election banner

घर के सामने से तेज रफ्तार में ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुआ विवाद

सरायअकिल थाना क्षेत्र के अकबराबाद निवासी चंद्रिका प्रसाद शुक्ल के बेटे राजेंद्र का गांव के ही शशि कपूर उर्फ बंटा से छह साल पुरानी रंजिश है। राजेंद्र के घर से कुछ दूरी पर तालाब है। गांव के ही अवंती कुमार अपनी जेसीबी से तालाब की खोदाई तीन दिनों से करा रहे हैं। मिट्टी की ढुलाई में विपक्षी शशि कपूर का ट्रैक्टर लगाया गया है। राजेंद्र के अनुसार, शशि कपूर ट्रैक्टर में मिट्टी लादकर उनके दरवाजे से तेज रफ्तार में ट्रैक्टर निकालता है। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। सोमवार की सुबह भी शशि कपूर तेज रफ्तार ट्रैक्टर लेकर निकला तो राजेंद्र ने विरोध किया। इसे लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। इस पर शशि ने अपने भाई राजकुमार व चाचा फूलकुमार को बुला लिया। देखते ही देखते शशि कपूर की तरफ से आधा दर्जन लोग राइफल व तमंचा लेकर आ गए। गाली-गलौज करते हुए आरोपितों ने राजेंद्र की पिटाई की।

हमलावरों ने की ताबडतोड फायरिंग

राजेंद्र अपनी जान बचाकर घर में घुसा तो हमलावरों ने पीछे से ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की। इससे गोली राजेंद्र के बांह में लगी। वहीं, ताबड़तोड़ फायरिंग करने से राजेंद्र के घर का शटर भी क्षतिग्रस्त हो गया। हमलावरों के फरार होने के बाद राजेंद्र को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सरायअकिल व पिपरी थाने की फोर्स के साथ गांव पहुंचे। इस संबंध में एसपी अभिनंदन का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.