काग्रेस में गुटबाजी का विवाद पहुंचा ऊपर, प्रदेश उपाध्यक्ष ने मांगी रिपोर्ट
जागरण संवाददाता प्रयागराज केपी गर्ल्स इंटर कालेज परिसर में रविवार को कांग्रेस कमेटी की ओर कराए गए पुरस्कार वितरण समारोह में कुर्सी को लेकर हुआ विवाद प्रदेश स्तर पर पहुंच गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने रिपोर्ट मांग कली है। इसमें कुर्सी पर बैठने को लेकर पदाधिकारियों के बीच नोंझोक हुई थी।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज : केपी गर्ल्स इंटर कालेज परिसर में रविवार को कांग्रेस कमेटी की ओर हुए पुरस्कार वितरण समारोह में कुर्सी का विवाद वरिष्ठ पदाधिकारियों तक पहुंच गया है। इसलिए अब मामले की रिपोर्ट प्रदेश उपाध्यक्ष ने मांगी है। उन्होंने कहा कि गुटबाजी नहीं चलने दी जाएगी।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जन्मतिथि पर पिछले दिनों सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई गई थी। उसके विजेता बच्चों को पुरस्कृत करने के लिए पार्टी की ओर से केपी गर्ल्स इंटर कॉलेज के सभागार में कार्यक्रम हुआ। इसमें समय से पहुंचे गंगापार जिलाध्यक्ष रामकिशुन पटेल ने इसका शुभारम्भ करा दिया। जबकि यमुनापार अध्यक्ष अरुण तिवारी और शहर अध्यक्ष नफीस अनवर देर से पहुंचे तो उनको मंच पर बैठने के लिए कुर्सी भी नहीं मिली। इससे वहां पर पदाधिकारियों के बीच नोकझोंक हुई। फिर इन लोगों ने वरिष्ठ पदाधिकारियों से शिकायत की।
प्रयागराज के प्रभारी उज्जवल शुक्ला ने बताया कि आपसी समन्वय की कमी से ऐसी घटना हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी को जांच अधिकारी बनाया गया है। रिपोर्ट मांगी जाएगी तो नए-पुराने कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी लिया जाएगा। बताया कि नई कमेटी गठित की गई है। पार्टी में बदलाव की मुहिम चल रही है। कुछ दिक्कतें भी आती हैं। जल्द ही हालात सामान्य हो जाएंगे।
बयान
मंच पर बैठने को लेकर हुए विवाद की जानकारी मिली है। मामले की रिपोर्ट मंगवाई गई है। रिपोर्ट के आधार पर मंथन करने के बाद ही आगे कोई कदम उठाया जाएगा।
- वीरेंद्र चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष, कांग्रेस माधव ज्ञान केंद्र में प्रशिक्षित किए गए भाजपाई
- फोटो -
जासं, प्रयागराज : माधव ज्ञान केंद्र खरकौनी में नैनी मंडल के कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को आयोजित किया गया। इसमें चायल विधायक संजय गुप्ता ने छह वर्षो से चल रहे विकास कार्यो पर प्रकाश डाला। कहा कि सभी योजनाएं समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे इस बात को दृष्टिगत कर के ही भाजपा योजना निर्माण करती है। कार्यकर्ताओं को भी चाहिए कि वे समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक अपनी पहुंच बनाएं। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी रणजीत सिंह, अमरनाथ यादव, देवेंद्र नाथ मिश्र, क मलेश, अवधेश चंद्र गुप्ता, शैलेश चंद्र, दिलीप केसरवानी, दिनेश विश्वकर्मा आदिम ने विचार रखे।