Move to Jagran APP

भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर जताया आक्रोश Prayagraj News

प्रज्ञा ठाकुर ने संसद में दिए अपने बयान से देश की सबसे बड़ी पंचायत ही नहीं बल्कि समूचे जनमानस की भावना को अपवित्र किया है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 30 Nov 2019 06:17 PM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2019 06:17 PM (IST)
भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर जताया आक्रोश Prayagraj News
भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर जताया आक्रोश Prayagraj News

प्रयागराज,जेएनएन । भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर के बयान के विरोध में शुक्रवार को सुभाष चौराहा पर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लेमीन ने आक्रोश जताया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह देश गांधी का है, गांधी के सिद्धांत पर चलेगा। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के बनाए संविधान से अलग कोई भी अपने नियम कानून नहीं ला सकता।

loksabha election banner

विरोध प्रदर्शन कर जताया विरोध

विरोध प्रदर्शन में संगठन के युवा नगर अध्यक्ष इफ्तेखार अहमद ने अध्यक्षता की। शहर दक्षिणी के युवा विधानसभा अध्यक्ष सैफ अली खान ने संचालन किया। कहा गया कि प्रज्ञा ठाकुर ने संसद में दिए अपने बयान से देश की सबसे बड़ी पंचायत ही नहीं बल्कि समूचे जनमानस की भावना को अपवित्र किया है। इस तरह की मानसिकता वाले लोगों की सदस्यता रद होनी चाहिए। विरोध प्रदर्शन में अफसर महमूद, मुश्ताक अहमद राजू, मोहम्मद हसन, सैफी हब, मोहम्मद इरफान सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।

ऑनलाइन शॉपिंग पर लगे रोक

 व्यापारी एकता समिति उत्तर प्रदेश के बैनर तले व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को डीएम से मिलकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने ऑनलाइन शॉपिंग पर रोक लगाने की मांग की। नेतृत्व कर रहे प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि ऑनलाइन शॉपिंग के क्षेत्र में अमेरिकी कंपनियों ने पैर फैलाना शुरू कर दिया है। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी प्रभाव पड़ेगा। प्रतिनिधिमंडल में मोनू यादव, अयोध्या प्रसाद, विनोद अग्रहरि, विशाल अग्रहरि, वीरेंद्र शर्मा, रश्मि गौड़ आदि शामिल थीं।

शिक्षकों-छात्रों पर हमले की निंदा

 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) जिला कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें गोमती इंटर कॉलेज फूलपुर के शिक्षकों और छात्रों पर अराजकतत्वों द्वारा किए गए प्राणघातक हमले की निंदा की गई। घटना से सहमे शिक्षकों ने शिक्षण कार्य ठप कर दिया है। जिलाध्यक्ष डा. सुनील कुमार शुक्ला ने जिला प्रशासन से हमलावरों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जिलामंत्री डा. देवीशरण त्रिपाठी ने कहा कि हमलावरों को 24 घंटे में गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो शिक्षक जिला प्रशासन का घेराव करेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.