Move to Jagran APP

Prayagraj Municipal Corporation : बिना उपाध्यक्ष के ही 27 जून को कार्यकारिणी समिति पास करेगी बजट

सदस्यों का चुनाव होने पर शहर पश्चिमी के पार्षद और पार्टी के पदाधिकारी अपने क्षेत्र से उपाध्यक्ष का उम्मीदवार खड़ा करने की मांग करने लगे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 20 Jun 2020 08:40 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2020 09:45 AM (IST)
Prayagraj Municipal Corporation : बिना उपाध्यक्ष के ही 27 जून को कार्यकारिणी समिति पास करेगी बजट
Prayagraj Municipal Corporation : बिना उपाध्यक्ष के ही 27 जून को कार्यकारिणी समिति पास करेगी बजट

प्रयागराज, जेएनएन।  नगर निगम कार्यकारिणी समिति के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार को लेकर भाजपा में घमासान मचने पर कांशी प्रांत के संगठन ने चुनाव को फिलहाल टालने का निर्णय ले लिया है। इसलिए अब कार्यकारिणी समिति की बैठक बुलाकर बजट पर चर्चा करके उसे पास कराया जाएगा। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने 27 जून को कार्यकारिणी समिति की बैठक करेंगी।

loksabha election banner

छह में चार सीटों पर है भाजपा का कब्‍जा

नगर निगम कार्यकारिणी समिति के छह सदस्यों के चुनाव में भाजपा ने चार सीटों पर कब्जा जमाया था। सपा और कांग्रेस को एक-एक सीट मिली थी। भाजपा ने सदस्यों ने चुनाव के साथ ही उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार को नाम भी घोषित कर दिया था। शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के पार्षद और कार्यकारिणी सदस्य सतेंद्र चोपड़ा को चुनाव मैदान में उतारा गया था। सदस्यों का चुनाव होने पर शहर पश्चिमी के पार्षद और पार्टी के पदाधिकारी अपने क्षेत्र से उपाध्यक्ष का उम्मीदवार खड़ा करने की मांग करने लगे। शहर पश्चिमी से विधायक और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह भी इस पक्ष में मैदान में उतर आए। उन्होंने पार्टी और संगठन के उच्च पदाधिकारियों से इसको लेकर बातचीत की।

शहर दक्षिणी और पश्चिमी के मंडल में दो फाड़ हाेने पर टला चुनाव

शहर दक्षिणी और पश्चिमी के मंडल में दो फाड़ हाेने पर कांशी प्रांत के संगठन के पदाधिकारियों ने यहां के पदाधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई थी। साथ ही चुनाव को बाद में कराने का निर्णय ले लिया। अब कार्यकारिणी समिति के उपाध्यक्ष का चुनाव बाद में होगा तो इसलिए बजट पर चर्चा करने को समिति की बैठक बुलाई गई है। नगर निगम कार्य परिषद सचिव पीके मिश्र का कहना है कि 27 जून को कार्यकारिणी समिति की बैठक कक्ष में होगी। उसमें बजट को लेकर चर्चा की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.