Move to Jagran APP

Coronavirus effect : सैनिटाइजर का अधिक इस्तेमाल कहीं आपकी त्‍वचा के लिए मुसीबत न बन जाए

दरअसल सैनिटाइजर में मुख्य रूप से अल्कोहल की मात्रा होती है। इसे हाथों पर लगाने के बाद उसी हाथ से तमाम लोग नाश्ता भोजन कर लेते हैं। ऐसा करना उनकी सेहत पर गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकता है। दरअसल हैंड सैनिटाइजर में कई प्रकार के कैमिकल्स मिले होते हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 07:30 AM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 07:30 AM (IST)
Coronavirus effect : सैनिटाइजर का अधिक इस्तेमाल कहीं आपकी त्‍वचा के लिए मुसीबत न बन जाए
कोरोना के डर से लगातार सैनिटाइजर से हाथ साफ करने से हाथों पर मौजूद लाभकारी बैक्टीरिया भी मर जाते हैं।

प्रतापगढ़,जेएनएन। हर किसी में कोरोना वायरस का भय है। इससे बचने के जतन भी किए जा रहे हैं। लोग हाथों को सैनिटाइजर से साफ करने की आदत डाल चुके हैं। इसमें चिकित्सक कहते हैं कि इसका अति इस्तेमाल पेट व त्वचा के रोग पैदा कर सकता है। ऐसे केस अस्पताल आने भी लगे हैं।

loksabha election banner

हाथों पर लगाने के बाद लोग कर लेते हैं नाश्‍ता और भोजन

दरअसल सैनिटाइजर में मुख्य रूप से अल्कोहल की मात्रा होती है। इसे हाथों पर लगाने के बाद उसी हाथ से तमाम लोग नाश्ता, भोजन कर लेते हैं। ऐसा करना उनकी सेहत पर गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकता है। दरअसल हैंड सैनिटाइजर में कई प्रकार के कैमिकल्स मिले होते हैं। कीटाणुओं को नष्ट करने के लिए अल्कोहल की मात्रा होती है। ऐसे में पेट में अल्कोहल और केमिकल की मात्रा भी जाने पर फूड प्वाइजङ्क्षनग हो सकती है। आंतों में संक्रमण हो सकता है। तीन महीने से इसका इस्तेमाल कर रहे लोगों की अब तो आदत में यह करना शामिल हो गया है। लोग बार-बार हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसका अधिक व बिना जरूरत इस्तेमाल त्वचा, पेट के रोग पैदा कर सकता है।

सैनिटाइजर के फायदे हैं तो नुकसान भी

जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. मनोज खत्री का कहना है कि सैनिटाइजर के फायदे है तो नुकसान भी हैं। पहले  सैनिटाइजर के बारे में आम तौर पर डाक्टर ही जानते थे। वह मरीज देखने के बाद, आपरेशन करने के पहले व बाद में अपने हाथ सैनिटाइज करते थे। बाकी लोग साबुन-पानी से रगड़कर हाथ स्वच्छ कर लेते थे। इसे ही वह कीटाणुओं को मारने के लिए पर्याप्त समझते थे। कोरोना काल की शुरुआत में तो सैनिटाइजर दुर्लभ जड़ी-बूटी की तरह हो गया था। आसानी से मिल ही नहीं रहा था। हालांकि अब हर दुकान पर कई रेट, साइज व सुगंध में उपलब्ध है। इसके इस्तेमाल का सही तरीका न जानने, इसकी गुणवत्ता न जानने के चलते बहुत से लोग अपने को खतरे में डाल रहे हैं। इसका अधिक व बिना जरूरत इस्तेमाल त्वचा, पेट के रोग पैदा कर सकता है।

वायरस के साथ लाभकारी बैक्‍टीरिया भी मर जाते हैं

हर  मानव शरीर में अच्छे और नुकसानदायक दोनों प्रकार के बैक्टीरिया पाए जाते हैं। हाथों पर भी कुछ अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो एंटीबाडीज से बचाते हैं। ऐसे में कोरोना के डर से लगातार हैंड सैनिटाइजर से हाथ साफ करने के कारण हाथों पर मौजूद वह लाभकारक बैक्टीरिया भी मर जाते हैं। इससे तवचा रूखी होने लगती है। उस पर कटने-फटने जैसे लक्षण दिखने लगते हैं। हाथ साफ करने के तुरंत बाद चेहरे को छूने से बचना चाहिए। हैंड सैनिटाइजर से हाथ साफ करने के बाद ऐसा करने पर चेहरे पर खुजली, दाने, चकत्ते होने का अंदेशा रहता है। खासकर अगर त्वचा सूखी प्रकृति की है तो उस पर एलर्जी व फोड़े जैसी सूजन का भी डर रहता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.