Move to Jagran APP

भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण : सिद्धार्थ नाथ

भाजपा सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। उसका प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत रहता है। यह विचार प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शनिवार को यमुनापट्टी और गंगापट्टी मंडल में आयोजित केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर में व्यक्त किए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 08:18 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 08:18 PM (IST)
भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण : सिद्धार्थ नाथ
भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण : सिद्धार्थ नाथ

जासं, प्रयागराज : भाजपा सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। उसका प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत रहता है। यह विचार प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शनिवार को यमुनापट्टी और गंगापट्टी मंडल में आयोजित केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर में व्यक्त किए।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि भाजपा कभी कुर्सी के पीछे नहीं भागती। न परिवारवाद की छाया इस दल पर है। यहां प्रत्येक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण होता है। उसे उसकी योग्यता और मेहनत की कसौटी पर ही जांचा जाता है। महर्षि वाल्मीकि को किया नमन

प्रयागराज : कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने महíष वाल्मीकि की जन्मतिथि पर ऋषिकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पहुंचकर पूजन किया। कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने श्री राम के जीवन पर ग्रंथ लिखकर समाज का साक्षात्कार कराया। सरदार पटेल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

प्रयागराज : कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पटेल सेवा संस्थान में पहुंचकर देश के पहले गृह मंत्री सरदार पटेल को याद किया। उनकी प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में अनिता सचान, सुंदर सिंह पटेल, राधाकात ओझा, प्रेम नारायण केसरवानी, कमलेश गौतम, ज्ञान बाबू केसरवानी, दीनानाथ कुशवाहा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.