प्रतापगढ़ में कंप्यूटर में दक्ष किए जा रहे बीईओ कार्यालय के कर्मचारी
जिले के सभी 17 ब्लाकों के खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालय में कार्य करने वाले 54 कर्मचारियों को कंप्यूटर में ट्रेंड किया जा रहा है। यूपी इलेक्ट्रानिक कारपोरेशन को इनको प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी दी गई है। जिले में शर्मा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन इन कर्मचारियों को प्रशिक्षण दे रहा है।
प्रयागराज, जेएनएन। प्रतापगढ़ जिले के खंड शिक्षा अधिकरियों के कार्यालय में कार्य करने वाले कर्मचारियों को कंप्यूटर में दक्ष किया जा रहा है। इसके लिए शहर के रेलवे स्टेशन के निकट उन्हें कोर्स आफ कंप्यूटर कांसेप्ट में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण चार नवंबर से शुरू किया गया है। वर्किंग डे में बीस दिन की ट्रेेेेेेनिंग दी जाएगी। कंप्यूटर की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद इन कर्मचारियों को कंप्यूटर पर कार्य करने में आसानी होगी।
कंप्यूटर की नहीं पूरी जानकारी
बेसिक शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालय में कार्य करने वाले कर्मचारी कंप्यूटर से अभी तक अनभिज्ञ थे। शासन ने इन कर्मचारियों को कंप्यूटर की ट्रेनिंग देने का निर्देश दिया। इसी क्रम में जिले के सभी 17 ब्लाकों के खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालय में कार्य करने वाले 54 कर्मचारियों को कंप्यूटर में ट्रेंड किया जा रहा है। यूपी इलेक्ट्रानिक कारपोरेशन को इनको प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी दी गई है। जिले में शर्मा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन इन कर्मचारियों को प्रशिक्षण दे रहा है।
बीस दिन का है प्रशिक्षण
प्रशिक्षण के प्रभारी अमित कुमार यादव ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्य करने वाले कर्मचारियों को 80 घंटे का प्रशिक्षण देने की शुरुआत की गई है। इन्हें 20 दिन की ट्रेनिंग कोर्स आफ कंप्यूटर कांसेप्ट की दी जा रही है। प्रतिदिन इन कर्मचारियों को चार घंटे की ट्रेनिंग दी जा रही है। खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय सुधीर कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को कंप्यूटर में दक्ष किया जा रहा है। कंप्यूटर का प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद कर्मचारियों को कार्य करने में काफी आसानी होगी।