Move to Jagran APP

बुजुर्ग महिला की जमीन पर कब्जा, न्याय की गुहार

सरकार एक ओर भूमाफिया एवं अराजक तत्वों पर कार्रवाई के साथ नाजायज ढंग से अर्जित की गई संपत्तियों पर आए दिन बुल्डोजर चला रही है वहीं एक बुजुर्ग महिला की हंडिया कस्बा के वार्ड संख्या छह में जमीन पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया। महिला न्याय की गुहार के लिए दर-दर भटक रही है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Nov 2020 11:33 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 12:54 AM (IST)
बुजुर्ग महिला की जमीन पर कब्जा, न्याय की गुहार
बुजुर्ग महिला की जमीन पर कब्जा, न्याय की गुहार

हंडिया : सरकार एक ओर भूमाफिया एवं अराजक तत्वों पर कार्रवाई के साथ नाजायज ढंग से अर्जित की गई संपत्तियों पर आए दिन बुल्डोजर चला रही है वहीं एक बुजुर्ग महिला की हंडिया कस्बा के वार्ड संख्या छह में जमीन पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया। महिला न्याय की गुहार के लिए दर-दर भटक रही है।

loksabha election banner

हंडिया क्षेत्र के सिंघापुर धोबहा गांव निवासी मिनता बेगम (80) पत्नी स्व. अब्दुल सत्तार का आरोप है कि कस्बा के वार्ड संख्या छह में अपनी जमीन पर चहारदीवारी बनाकर गेट लगा रखा था। लाकडाउन में कोरोना कहर के समय अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने आनन-फानन प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया था। स्वास्थ्य सुधार होने पर घर लौटी तो हंडिया नगर में सक्रिय भूमाफिया द्वारा महिला की जमीन पर कब्जा कर निर्माण करा दिया। महिला ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने लाठी-डंडे वृद्धा व उनके बच्चों की पिटाई कर भगा दिया। वृद्धा हंडिया थाने पर पहुंच कर आप बीती सुनाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वृद्धा ने उच्चाधिकारियों से लेकर शासन तक शिकायती पत्र भेजा मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। विवाद में दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

माडा : माडा क्षेत्र के श्रवणपुर गाव की रहने वाली सरोज सोनकर ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। पारिवारिक विवाद को लेकर सरोज ने रविवार को परिवार के ही अर्जुन सोनकर सहित आठ लोगों के विरूद्ध मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस मामले की जाच कर रही थी। मंगलवार को पुलिस ने उक्त प्रकरण में अर्जुन सोनकर, मंजू देवी और सीमा देवी को गिरफ्तार कर लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.