Move to Jagran APP

इलाहाबाद विश्‍वविद्यालय समेत शिक्षण संस्‍थाएं भी धरा को हरा-भरा बनाने में दे रहे योगदान

इलाहाबाद विश्‍वविद्यालय समेत प्रयागराज के विभिन्‍न शिक्षण संस्‍थाओं ने भी पर्यावरण को संतुलित करने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण भी किया गया। अब इन लगाए गए पौधों को संरक्षित करने का भी संकल्‍प लिया गया है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 06 Jun 2021 12:03 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jun 2021 12:03 PM (IST)
पर्यावरण को संरक्षित और संवर्धित करने के लिए प्रयागराज के लोग संकल्पित हैं। इस ओर कार्य भी हो रहे हैं।

प्रयागराज, जेएनएन। विश्व पर्यावरण दिवस पर धरा को हरा-भरा बनाने के लिए तो कई लोग आगे आए। वहीं इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय समेत शहर के शिक्षण संस्थाएं धरती को हरा-भरा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसके लिए पौधारोपण अभियान भी चलाया जा रहा है। 

loksabha election banner

रोपे गए पोधे को संरक्षित करने का भी निर्णय लिया

इलाहाबाद विश्‍वविद्यालय के कुलपति कार्यालय के सामने स्थित लॉन में रजिस्ट्रार प्रोफेसर एनके शुक्ल, वित्त अधिकारी डॉ. सुनीलकांत मिश्र, विधि अधिकारी पीयूष मिश्र आदि ने पौधरोपण किया। प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय में कुलपति डॉक्टर अखिलेश सिंह ने पौधारोपण किया। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने व्याख्यान दिया। इसके अलावा इविवि के विधि संकाय की ओर से वेबिनार का आयोजन किया गया। पौधों को संरक्षित रखने पर भी ध्‍यान देने की बात कही गई। 

यहां भी पौधा रोपकर पर्यावरण सुरक्षा की प्रतिज्ञा ली

प्रो. जेएस सिंह ने पर्यावरण विषय पर विचार व्यक्त किए। ईश्वर शरण पीजी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग की तरफ से आयोजित ‘पर्यावरण सरंक्षण पखवाड़ा’ का आगाज प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह व अर्थशास्त्र विभाग के समन्वयक डॉ. अजय श्रीवास्तव ने बरगद का पौधा लगाकर किया। ठाकुर हर नारायण सिंह महाविद्यालय करैलाबाग में निदेशक डॉ. उदय प्रताप सिंह और प्राचार्य डॉक्टर अजय गोविंद राव ने पीपल, नीम, पाकड़ और बरगद के पौधे रोपे। आर्य कन्या गर्ल्स पीजी कॉलेज में शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल और प्राचार्या डॉक्टर रमा सिंह और एसएस खन्ना गर्ल्स पीजी कॉलेज में प्राचार्या डॉक्टर लालिमा सिंह ने पौधारोपण किया। इसके अलावा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआइ) और समाजवादी छात्रसभा की तरफ से भी पौधारोपण किया गया। साथ ही इसे संरक्षित रखने का भी निर्णय लिया।

दिव्यांग बच्चों ने लगाए पौधे

डाउन सिस्ड्रोम, ऑटिस्म, सेरेबल पॉल्सी समेत अन्य तरह की बीमारियों से जूझ रहे मासूम बच्चों तथा अन्य दिव्यांग बच्चों ने पर्यावरण दिवस में अपना भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। समाजिक संस्था द ब्लेजन ने ऐसी बीमारियों से पीड़ित बच्चों की देखरेख, ट्रेनिंग का जिम्मा उठा रखा है। संस्था की संचालिका सेंट मेरी स्कूल एंड कालेज की शिक्षिका गरिमा सिन्हा ने विश्व पर्यावरण दिसव पर दिव्यांग बच्चों से पौधरोपण कराया। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने पौधे तो लगाए ही कविता, मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर वृक्षों की व्यथा को भी दर्शाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.