Move to Jagran APP

स्मार्ट सिटी प्रयागराज में जल्द शुरू होगी ई नगर सेवा, एक ही पोर्टल पर सभी समस्याओं का होगा समाधान

मंडल भर में कई विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। सड़क पुल ओवरब्रिज मेडिकल कालेज के निर्माण के अलावा प्रयागराज को स्मार्ट सिटी बनाने का काम जोरशोर से चल रहा है। शहर में स्मार्ट सड़क और स्मार्ट पार्किंग के अलावा अब ई नगर सेवा शुरू होने वाली हैं।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Fri, 13 Aug 2021 02:26 PM (IST)Updated: Fri, 13 Aug 2021 02:26 PM (IST)
स्मार्ट सिटी प्रयागराज में जल्द शुरू होगी ई नगर सेवा, एक ही पोर्टल पर सभी समस्याओं का होगा समाधान
कमिश्नर ने कहा कि मंडल में विकास की योजनाएं तेज गति से चल रही हैं

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। दैनिक जागरण के साप्ताहिक कार्यक्रम प्रश्न पहर में कमिश्नर संजय गोयल ने फोन पर आए सवालों का जवाब दिए। एक घंटे तक चले कार्यक्रम में दो दर्जन से अधिक लोगों से ही बात सकी, जबकि इससे कहीं ज्यादा लोग वेटिंग में थे। इस दौरान लोगों ने शिकायतों के साथ सुझाव भी दिए। कमिश्नर ने बताया कि मंडल भर में कई विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। सड़क, पुल, ओवरब्रिज, मेडिकल कालेज के निर्माण के अलावा प्रयागराज को स्मार्ट सिटी बनाने का काम जोरशोर से चल रहा है। शहर में स्मार्ट सड़क और स्मार्ट पार्किंग के अलावा अब ई नगर सेवा शुरू होने वाली हैं। इसमें नगर से जुड़ी सभी तरह की सुविधाएं एक पोर्टल के जरिए संचालित होगी। इससे कार्यप्रणाली पारदर्शी होगी। प्रस्तुत है एक घंटे तक चले प्रश्न पहर कार्यक्रम के मुख्य अंश...

loksabha election banner

सवाल : यूनिवर्सिटी रोड का डिवाइडर चार फिट चौड़ा बनाया जा रहा है। वहां जगह भी कम है। इसलिए अन्य सड़कों की तरह वहां भी पतला डिवाइडर बनवाया जाय।

- विवेक मिश्रा, यूनिवर्सिटी रोड

जवाब : इस बारे में प्रयागराज विकास प्राधिकरण के वीसी चर्चा करते हैं। हमारी कोशिश है कि सड़क चौड़ी हो जाए और लोगों को परेशानी न हो। डिवाइडर की चौड़ाई कम करने की गुंजाइश होगी तो जरूर की जाएगी।

सवाल : मऊआइमा कस्बे में आवारा पशुओं का आतंक है। शिकायत के बाद यह समस्या हल नहीं हो रही है।

- जगदीश खत्री, मऊआइमा

जवाब : इस पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए ईओ को निर्देशित किया जाएगा।

सवाल : प्रयागराज संगम टर्मिनल के पीछे सड़क और नाला बनवाया गया था। घटिया सामग्री से बनी सड़क धंस गई और नाला खुला हुआ है। इससे हादसा हो रहा है। नाले में लोग मरे मवेशी फेंक जा रहे हैं।

- शैलेश बर्नवाल, दारागंज

जवाब : उसकी जांच करवाई जाएगी और घटिया सामग्री से सड़क बनाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

सवाल : मवैया में चकमार्ग पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। शिकायत के बावजूद उनका कब्जा नहीं हटवाया जा रहा है।

- कृष्ण मुरारी, मवैया

जवाब : इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। शिकायत की प्रति मेरे कार्यालय भिजवा दें। एसडीएम करछना को इसकी जिम्मेदारी दी जाएगी।

सवाल : जंघई बाजार के बस की सुविधा नहीं है। सिटी बसें वारी गांव तक जाती हैं। उसे जंघई तक बढ़वा दें।

- विशाल गुप्ता, जंघई बाजार

जवाब : रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक से इस पर चर्चा की जाएगी। कोशिश होगी कि बस सेवा सुविधा शरू कराई जाय।

सवाल : देश की आजादी के लिए शहीद हुए राजगुरु की प्रतिमा शहर में कहीं नहीं हैं। स्मार्ट सिटी के तहत कहीं उनकी प्रतिमा लगवाई जाय।

- करन सिंह परिहार, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सीएमपी

जवाब : आपका सुझाव अच्छा है। इसके लिए कोई जगह प्रस्तावति करें, इसे करवाया जाएगा।

सवाल : हंडिया के कुराकाट गांव में अपात्र को मनरेगा के तहत पेमेंट किया जा रह है। इसकी जांच कराई जाय।

- हेमंत यादव, हंडिया

जवाब : इसकी जांच करवाई जाएगी। अगर ऐसा निकला तो कार्रवाई की जाएगी।

सवाल : आइटीआइ कालोनी के नाला और सीवर जाम है। यह नगर निगम क्षेत्र में आ गया लेकिन सफाई नहीं कराई जा रही है। - अखिल नौटियाल

जवाब : इसके लिए नगर आयुक्त को निर्देशित किया जाएगा।

सवाल : ताजुद्दीन गांव में तालाब पर कब्जा किया जा रहा है। संपूर्ण समाधान दिवस में इसकी शिकायत की लेकिन कब्जा नहीं हटा। - दिवाकर मिश्रा, थरवई

जवाब : तालाब को जल्द खाली कराया जाएगा।

सवाल : ओम गायत्री नगर में रास्ता रास्ता खराब है। कई बार शिकायत की लेकिन वहां इंटरलाकिंग नहीं बनवाई जा रही है।

- नीलम शर्मा, ओम गायत्री नगर

जवाब - वहां सर्वे करवाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम के अफसरों को लगाया जाएगा।

सवाल : मुट्ठीगंज की लोहा मंडी में दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। इससे रास्ते से निकलना मुश्किल हो रहा है।

- राहुल जायसवाल, मुट्ठीगंज

जवाब : स्मार्ट सिटी के तहत सभी सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है। आने वाले दिनों में पुराने शहर की सड़कों भी चौड़ा किया जाएगा। वहां का अतिक्रमण भी हटवाया जाएगा।

सवाल : शौचालय निर्माण के लिए आयी धनराशि का दुरुपयोग हुआ है। कई अपात्रों को इसका लाभ दिया गया है।

- शंकर लाल गुप्ता, हसनपुर हंडिया।

जवाब : इसकी जांच कराकर आरोपितों पर कार्रवाई की जाएगी।

सवाल : पूर्व प्रधान ने शौचालय और रीबोर के नाम लाखों रुपये का गबन किया है। इसकी जांच नहीं कराई जा रही है।

- बृजलाल, दहियावां

जवाब : इस मामले की जांच करवाई जाएगी और इसमें लिप्त सरकारी कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी।

सवाल : विवेकानंद मार्ग पर रात में ओवरलोड ट्रक गुजरते हैं। इससे सड़कें उखड़ गई है। यह खेल पुलिस की मिलीभगत से हो रहा है।

- देव प्रियदर्शी, जानसेनगंज

जवाब : आज से इसकी जांच करवाते हैं। उधर से हैवी ट्रैफिक रोका जाएगा और सड़क का भी निर्माण कराया जाएगा।

सवाल : तीन साल पहले हमारा घर गिर गया था। अब तक घर नहीं बना पाए हैं। प्रधान ने भी आवास नहीं दिलवाया है।

- कृष्ण मुरारी तिवारी, परानीपुर, उरुवा

- पीएम आवास योजना के तहत आपको आवास दिलवाया जाएगा।

सवाल : मानधाता में तालाब पर कई लोगों ने कब्जा कर लिया है। एसडीएम से शिकायत के बावजूद उसे नहीं हटवाया जा रहा है।

- डा. अशोक अग्रहरि, मानधाता, प्रतापगढ़

जवाब : तालाब पर कोई कब्जा नहीं कर सकता है। अगर किसी ने पक्का निर्माण किया है तो भी उसे गिराया जाएगा।

सवाल : अभियान चलाकर हर साल पौधारोपण किया जाता है लेकिन सुरक्षा न करने चलते अधिकतर पौधे कर जाते हैं। इसलिए हरियाली का संकट है।

- अजय क्रांतिकारी, प्रतापगढ़

जवाब : अब पौधारोपण का काम वन विभाग के अलावा कई विभागों को दिया गया है। उन विभागों को उसकी सुरक्षा की भी जिम्मेदारी की दी गई है। साथ लोगों को पौधे बचाने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।

सवाल : कौशांबी के पलरा ग्रामसभा में पिछले दिनों आपदा राहत की धनराशि अपात्रों को दी गई है। लेखपाल की मिलीभगत से सरकारी धनराशि का बंदरबांट हो रहा है। यहां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर कभी नहीं आते हैं। - भानुप्रताप कुशवाहा, पलरा, कौशांबी

जवाब : इस मामले की जांच करवाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सवाल : लालगंज में ग्राम सभा की जमीन पर कई लोगों ने कब्जा कर लिया है। शिकायत के बाद भी जिला प्रशासन उसे खाली नहीं करवा रहा है।

- रामराज, लालगंज, प्रतापगढ़

जवाब : इसके लिए प्रतापगढ़ के डीएम को निर्देशित किया जाएगा। सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ भू माफिया का मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.