Move to Jagran APP

मौसम की मार से लगातार तीसरे दिन भी कई फ्लाइट निरस्‍त, आज ये विमान ही प्रयागराज आ सके

कोहरे के कारण दृश्‍यता कम होने का असर विभिन्‍न स्‍थानों से प्रयागराज एयरपोर्ट आने वाली फ्लाइट पर पड़ा है। पिछले कुछ दिनों से खराब मौसम आज भी रहा। सुबह भुवनेश्वर मुंबई से विमान सेवा कैंसिल रही। इसके अलावा बेंगलुरु पुणे की भी फ्लाइट निरस्‍त रही।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 12:27 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 12:27 PM (IST)
मौसम की मार से लगातार तीसरे दिन भी कई फ्लाइट निरस्‍त, आज ये विमान ही प्रयागराज आ सके
बेंगलुरु और मुंबई समेत पांच फ्लाइट आज निरस्‍त हुई। मौसम की मार से हवाई सेवा आज भी प्रभावित रही।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद उत्तर भारत में खासकर मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। हाड़ कंपाने वाली ठंड से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है। कोहरे की वजह से दृश्यता भी घट गई है। खराब मौसम का असर परिवहन पर तेजी से पड़ रहा है। ट्रेन, बस, फ्लाइटें घंटों देरी से चल रही हैं। कई फ्लाइटें निरस्‍त हो रही हैं। सबसे अधिक प्रभाव इस समय प्रयागराज आने वाली फ्लाइटों पर पड़ रहा है। लगातार तीन दिनों से कई फ्लाइट रद चल रही है। उसी क्रम में गुरुवार को भी पांच फ्लाइटें रद रही।

loksabha election banner

बेंगलुरु व मुंबई समेत पांच फ्लाइट निरस्‍त

खराब मौसम के कारण सुबह भुवनेश्वर से प्रयागराज आने वाली फ्लाइट नहीं आ सकी। साथ ही भुवनेश्वर के लिए फ्लाइट भी उड़ान नहीं भर सकी। देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले शहर मुंबई से भी प्रयागराज फ्लाइट नहीं आ सकी ओर वापसी भी कैंसिल रही। इसके अलावा बेंगलुरु, पुणे की भी फ्लाइट कैंसिल रही । देहरादून से आने वाली फ्लाइट से उम्मीद थी कि गुरुवार को इसका संचालन होगा, लेकिन यह फ्लाइट भी रद हो गई।

हवाई यात्रा करने वाले लोग परेशान

लगातार फ्लाइटों के कैंसिल होने से यात्री परेशान हैं। अचानक फ्लाइटों के कैंसिल होने की सूचना जारी हो रही है। कई यात्री तो एयरपोर्ट पहुंच जा रहे हैँ और तब उन्हें फ्लाइट के रद होने की जानकारी हो पा रही है। इससे यात्रियों को अपने निर्धारित कार्यक्रम में अचानक बदलाव करना पड़ रहा है।

मौसम की मार से लगातार तीसरे दिन भी कई फ्लाइट निरस्‍त, आज ये विमान ही प्रयागराज आ सके

प्रयागराज आने वाली फ्लाइट पर मौसम की मार लगातार पड़ रही है। मंगलवार को छह फ्लाइट कैंसिल हुई थी। बुधवार को सात फ्लाइटें कैंसिल हुई थी और उसी क्रम में गुरुवार को भी पांच फ्लाइट कैंसिल हुई हैं। हालांकि पूरी तरह से फ्लाइटों को रद नहीं किया गया है। गुरुवार को रायपुर, भोपाल, गोरखपुर, इंदौर की फ्लाइट प्रयागराज आ सकी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.