Move to Jagran APP

SRN अस्पताल के आपरेशन थियेटर में डॉक्टरों पर महिला से दुष्कृत्य के आरोप से खलबली, विशेष टीम कर रही छानबीन

तीन घंटे तक आपरेशन के बाद उसे बाहर निकाला गया। महिला के भाई ने पुलिस से कहा कि उसकी बहन के साथ आपरेशन थियेटर में चार डॉक्टरों ने दुष्कर्म किया है। पुलिस की जांच में मामला फर्जी प्रतीत हुआ। मेडिकल कालेज के प्राचार्य ने कहा कि मेडिकल कराया गया है।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Thu, 03 Jun 2021 11:04 AM (IST)Updated: Thu, 03 Jun 2021 11:09 AM (IST)
SRN अस्पताल के आपरेशन थियेटर में डॉक्टरों पर महिला से दुष्कृत्य के आरोप से खलबली, विशेष टीम कर रही छानबीन
मेडिकल कालेज के प्राचार्य ने कराया चेकअप, जांच के लिए पांच सदस्यीय डॉक्टरों की टीम का किया गठन

प्रयागराज, जेएनएन। स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती एक महिला के भाई ने चार डॉक्टरों पर आपरेशन थियेटर में दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। मामला मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. एसपी सिंह के संज्ञान में आया तो उन्होंने पीड़ित महिला की मेडिकल जांच करा दी। अब रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। साथ ही जांच के लिए पांच सदस्यीय डॉक्टरों की टीम का गठन किया है जो अस्पताल में छानबीन कर रही है।

loksabha election banner

तीन घंटे ऑपरेशन के बाद लाया गया था ओटी से बाहर

घटनाक्रम यूं है। मीरजापुर जनपद की रहने वाली एक महिला को शनिवार दोपहर एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी आंत का आपरेशन होना था। खून चढ़ाने के बाद सोमवार रात करीब 11 बजे उसे आपरेशन थियेटर में ले जाया गया। लगभग तीन घंटे तक आपरेशन चला और फिर उसे बाहर निकाला गया। महिला के भाई ने मंगलवार को पुलिस को जानकारी दी कि उसकी बहन के साथ आपरेशन थियेटर में चार डॉक्टरों ने दुष्कर्म किया है। पुलिस की जांच में मामला फर्जी प्रतीत हुआ। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. एसपी सिंह का कहना है कि महिला का मेडिकल कराया गया है। अभी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। साथ ही पांच सदस्यीय जांच टीम बनाई है।

दो महिला डॉक्टर भी थीं मौजूद, ऐसी हरकत की संभावना नहीं

उन्होंने बताया कि आपरेशन से पहले दो नर्स ने महिला को बेहोशी का इंजेक्शन दिया था। आपरेशन में चार सर्जन थे, जिसमें दो महिला डॉक्टर थीं। इस दौरान नर्स भी वहां मौजूद थीं। ऐसे में डॉक्टरों और मेडिकल कालेज की छवि को धूमिल करने का यह कृत्य बेहद निंदनीय है। महिला डॉक्टरों की मौजूदगी में ऐसी हरकत की संभावना भी नहीं है। फिलहाल जांच  टीम काम कर रही है। जल्द ही सामने आ जाएगा कि असल में सच्चाई है क्या।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.