Move to Jagran APP

विवाद में महिला ने दिव्यांग बालक को चूल्हे की आग में झोंका, गंभीर

एक महिला पर पड़ोसी दिव्‍यांग बालक को चूल्‍हे की आग में झाेंकने का आरोप है। इस संबंध में बालक की मां ने थाने में तहरीर दी है। बालक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 06:00 PM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 06:00 PM (IST)
विवाद में महिला ने दिव्यांग बालक को चूल्हे की आग में झोंका, गंभीर
विवाद में महिला ने दिव्यांग बालक को चूल्हे की आग में झोंका, गंभीर

प्रयागराज : मामूली विवाद में दिव्यांग बालक को पड़ोस की एक महिला ने चूल्हे की आग में झोंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए बाघराय स्थित अस्पताल भेजा गया है। बालक की मां ने जेठवारा थाने में आरोपित महिला के खिलाफ तहरीर दी है। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि जांच में यह बात सामने आई है कि बालक जल रहे चूल्हे के पास गिरने से झुलसा है। मामला प्रतापगढ़ थाने के जेठवारा थाना क्षेत्र का है।

loksabha election banner

क्या था मामला

जेठवारा थाना क्षेत्र के पांडेय का पुरवा सराय इंद्रावत गांव निवासी सुमन सरोज पत्नी प्रदीप सरोज का बेटा सागर (10) दिव्यांग है। मंगलवार की शाम करीब सात बजे वह दरवाजे पर पड़ोस के कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था। बच्चों से उसकी कहासुनी हो गई। इस बीच पड़ोस की एक महिला पहुंची और दिव्यांग सागर को मारापीटा। आरोप है कि उसे वह घसीटते हुए घर के भीतर ले गई और उसे चूल्हे की आग में झोंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। शोर सुनकर पहुंची सागर की मां उसे लेकर घर चली गई।

पीडि़त की मां ने थाने में अरोपित के खिलाफ दी तहरीर

मामले में सागर की मां ने आरोपित महिला के खिलाफ जेठवारा थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए बाघराय सीएचसी भेजा। एसओ सियाराम वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराने पर मालूम हुआ कि बच्चों का मामला था। महिला ने उसे आग में झोंका नहीं था, बल्कि वह गिर पड़ा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.