Move to Jagran APP

संगम एक्सप्रेस ट्रेन अब मेरठ नहीं बल्कि सहारनपुर तक चलेगी, रेल यात्रियों की असुविधा खत्‍म होगी

एनसीआर के प्रयागराज जंक्शन से संगम एक्सप्रेस प्रतिदिन मेरठ सिटी तक जाती है। अब इसके रूट विस्‍तार की तैयारी है। इसे मेरठ से आगे सहारनपुर तक चलाया जाएगा। इसकी अभी घोषणा रेलवे प्रशासन की ओर से नहीं की गई है लेकिन जल्द ही आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा हो जाएगा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Tue, 26 Jul 2022 12:33 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jul 2022 12:33 PM (IST)
संगम एक्‍सप्रेस के यात्रियों के लिए अच्‍छी खबर है। अब यह ट्रेन प्रयागराज से मेरठ तक नहीं, सहारनपुर तक जाएगी।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। रेलयात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही एक और ट्रेन की दूरी को विस्तार दिया जाएगा। यह ट्रेन प्रयागराज से सहारनपुर के रूट से जुड़े हर यात्री के लिए बहुत लाभदायक साबित होगी।  ट्रेन का संचालन प्रतिदिन होगा। इससे इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंचना हो या गंगा, यमुना के संगम आने वाले  सहारनपुर रूट के लोगों को राहत मिल जाएगी। प्रयागराज से सहारनपुर के लिए एक सीधी ट्रेन की सुविधा दिए जाने के लिए रणनीति तैयार हो रही है।

loksabha election banner

संगम एक्सप्रेस का होगा विस्तार : उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज जंक्शन से संगम एक्सप्रेस का संचालन प्रतिदिन होता है। यह ट्रेन प्रयागराज से मेरठ सिटी तक जाती है। अब इसी ट्रेन का विस्तार करने की तैयारी चल रही है। इसे मेरठ से आगे सहारनपुर तक चलाया जाएगा। इसकी अभी घोषणा रेलवे प्रशासन की ओर से नहीं की गई है, लेकिन जल्द ही आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा हो जाएगा।

22 स्टेशनों पर अभी रुकती है ट्रेन : संगम एक्सप्रेस का ठहराव इस समय मेरठ से सहारनपुर के बीच 22 स्टेशनों पर होता है। इस स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या भी ठीक ठाक है, ऐसे में ट्रेन के सहारनपुर तक जाने पर यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा और रेलवे की आय बढ़ने के साथ यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।

क्या है टाइमिंग : इस समय संगम एक्सप्रेस प्रयागराज से प्रतिदिन शाम 5.45 बजे रवाना होती है। अगले दिन सुबह 6.25 बजे यह मेरठ पहुंच जाती है। वापसी में यह ट्रेन मेरठ से शाम सात बजे रवाना होगा और अगले दिन सुबह 8.35 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाएगी। हालांकि मेरठ में यह ट्रेन 12 घंटे से ज्यादा समय तक खड़ी रहती है। अब इसी समय का इस्तेमाल विस्तार करने के दौरान उपयोग किया जाएगा।

रेलमंत्री से की गई थी मांग : बीते 14 व 15 जुलाई को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव सहारनपुर पहुंचे थे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने संगम एक्सप्रेस के सहारनपुर तक विस्तार करने की मांग की थी। जिसके बाद रेल मंत्री ने अफसरों को इस ट्रेन को सहारनपुर तक चलाने की तैयारी करने को कहा है। आगे की पूरी तैयारी उत्तर रेलवे को करनी है।

क्या कह रहे अधिकारी : प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि अभी इसका आदेश नहीं आया है। अगर सहारनपुर तक चलाने के लिए आदेश जारी होता है तो उसका पालन कराया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.