Move to Jagran APP

Deputy CM केशव प्रसाद मौर्य ने किया ट्वीट, कहा- किसानों की आड़ में देशद्रोही तत्वों का मनोबल बढ़ाने की कोशिश

किसान आंदोलन के संदर्भ में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने टिप्पणी की थी कि विपक्ष देश के लोगों को भ्रमित कर रहा है। निजी लाभ के लिए देश विरोधी ताकतों के साथ भी लोग जाने से नहीं कतरा रहे हैं। यह दुखद है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 08:30 AM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 08:30 AM (IST)
Deputy CM केशव प्रसाद मौर्य ने किया ट्वीट, कहा- किसानों की आड़ में देशद्रोही तत्वों का मनोबल बढ़ाने की कोशिश
यूपी के डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बयान पर विरोध जताया है।

प्रयागराज, जेएनएन। देश का दुर्भाग्य है कि संवैधानिक पद पर बैठे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐसा बयान दिया है जो किसानों की आड़ में देश के दुश्मन की मदद करने और देश द्रोही तत्वों का मनोबल बढ़ाने की कोशिश है। इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह ट्वीट उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया है।

loksabha election banner

इससे पूर्व भी किसान आंदोलन के संदर्भ में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने टिप्पणी की थी कि विपक्ष देश के लोगों को भ्रमित कर रहा है। निजी लाभ के लिए देश विरोधी ताकतों के साथ भी लोग जाने से नहीं कतरा रहे हैं। यह दुखद है।

घर-घर जाएंगे लोगों को जगाएंगे : भाजपा महानगर अध्‍यक्ष

महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि घर घर जाकर लोगों को जगाने का कार्य किया जाएगा। किसान आंदोलन की सच्चाई बताने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता ने कमर कस ली है। नए कृषि कानूनों में कुछ भी ऐसा नहीं है जो जन विरोधी हो। अनायास देश में शांति व्यवस्था को बिगाड़ा जा रहा है। इस तरह की नकारात्मक राजनीति किसी के हित में नहीं है। पूरी दुनिया में देश की छवि खराब करने की भी यह साजिश है।

किसान सब जानता है, वह पार्टी के साथ है : यमुनापार जिला अध्‍यक्ष

यमुनापार जिला अध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा कि किसान सब कुछ जानता है। उसे पता है कि केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने में लगी है। जिस किसान को छह हजार रुपये सहायता के रूप में सरकार दे रही है, उसका अहित कैसे हो सकता है। देश का प्रत्येक किसान केंद्र और प्रदेश सरकार के साथ है। इस बात की पुष्टि आने वाले चुनाव में भी हो जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.