Move to Jagran APP

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने सपा मुखिया के सामने पत्रकारों से मारपीट पर जताई नाराजगी, किया यह ट्वीट Prayagraj News

डिप्‍टी सीएम केशव ने ट्वीट किया कि अखिलेश जी आपकी प्रेस में तो आए दिन ऐसी घटनाएं देखने को मिलती रहती हैं। आज तो सपाई सारी सीमाएं लांघ गए। आप की उपस्थिति में आप के पार्टी पदाधिकारियों द्वारा पत्रकारों के साथ मारपीट व अभद्रता की घटना बहुत ही निंदनीय है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 14 Mar 2021 07:40 AM (IST)Updated: Sun, 14 Mar 2021 07:40 AM (IST)
उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने सपा मुखिया के सामने पत्रकारों से मारपीट पर जताई नाराजगी, किया यह ट्वीट Prayagraj News
पत्रकारों से मारपीट व अभद्रता पर यूपी के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नाराजगी जताई है।

प्रयागराज, जेएनएन। मोरादाबाद में सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सामने पत्रकारों के साथ मारपीट की गई। इस घटना को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने नाराजगी जताई है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी घटना की निंदा की है। उन्‍होंने ट्वीट किया है कि सामने आया सपा का असली चेहरा।

loksabha election banner

डिप्‍टी सीएम ने किया ट्वीट- सपाई सारी सीमाएं लांघ गए

डिप्‍टी सीएम केशव ने एक अन्य ट्वीट में लिखा है कि अखिलेश जी आपकी प्रेस में तो आए दिन ऐसी घटनाएं देखने को मिलती रहती हैं। आज तो सपाई सारी सीमाएं लांघ गए। आप की उपस्थिति में आप के पार्टी पदाधिकारियों द्वारा पत्रकारों के साथ मारपीट व अभद्रता की घटना बहुत ही निंदनीय है। इसकी जितनी भर्त्‍सना  की जाए वह कम होगी। आप देश के सब से बड़े प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने सवाल भी किया है कि अखिल यादव जी पत्रकारों के साथ यह क्या हो रहा है।

अन्य दलों व नेताओं ने भी जताई नाराजगी

अल्पसंख्यक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी घटना पर अफसोस जताया है। कहा ऐसी घटना की निंदा होनी चाहिए। सपा नेताओं को विचार करना होगा कि वह क्या कर रहे हैं। अल्पसंख्यक कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अरशद अली ने कहा कि सपा जन विरोधी कदम उठा रही है। यहां तक कि वह मुस्लिम विरोधी भी है। पत्रकारों के साथ हुई मारपीट की निंदा सभी को करनी चाहिए। यहां लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला करने की कोशिश की गई है। इसे कोई भी स्वीकार नहीं करेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.