Move to Jagran APP

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने किया ट्वीट , हिंसा करने वाले अन्नदाता नहीं हो सकते Prayagraj News

उप मुख्यमंत्री केशव ने ट्वीट किया है कि राजपथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में नए भारत का नया उत्तर प्रदेश दिखा। श्रीराम जन्मभूमि पर बनने वाले भव्य राम मंदिर की अलौकिक छवि बिखेरती मनमोहक झांकी सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रही।

By Rajneesh MishraEdited By: Published: Thu, 28 Jan 2021 09:04 AM (IST)Updated: Thu, 28 Jan 2021 09:05 AM (IST)
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने किया ट्वीट , हिंसा करने वाले अन्नदाता नहीं हो सकते Prayagraj News
उपमुख्यमंत्री केशव ने ट्वीट किया है कि राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में नए भारत का नया उत्तर प्रदेश दिखा।

प्रयागराज,जेएनएन। लाला किला पर हंगामा। आजाद भारत को शर्मसार करने वाला है। वह भी उस बिरादरी के लिए जिस पर पूरे देश को गर्व है। साफ कहना चाहूंगा कि हिंसा करने वाले अन्नदाता नहीं हो सकते। यह ट्वीट उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया। उन्होंने 72वें गणतंत्र दिवस को बदनाम करने वालों की घनघोर निंदा की। लिखा कि यह देश विरोधियों की साजिश है।

loksabha election banner

गणतंत्र दिवस की परेड में दिखा नया उत्तर प्रदेश

उप मुख्यमंत्री केशव ने ट्वीट किया है कि राजपथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में नए भारत का नया उत्तर प्रदेश दिखा। श्रीराम जन्मभूमि पर बनने वाले भव्य राम मंदिर की अलौकिक छवि बिखेरती मनमोहक झांकी सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रही। देशवासियों के शताब्दियों की प्रतीक्षा और संकल्प को पूरा करता हुआ प्रदेश सरकार। संतोष जताया है कि यह राम राज्य की अवधारणा की ओर बढ़ रहा प्रदेश है। इसी क्रम में पर्यावरण संरक्षण व व्यय में कमी लाने वाली नई तकनीक के माध्यम से गुणवत्ता पूर्ण सड़क निर्माण के लिए प्रयासरत हैं। कौशांबी के संदर्भ में ट्वीट किया है कि धुमाई से मेढ़ीपुर मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के लिए 294.5 लाख रुपये की धनराशि निर्गत की गई।

उत्‍तर प्रदेश की सरकार पर्यावरण को लेकर भी सजग है

इस ट्वीट में उपमुख्यमंत्री ने बताया है कि प्रदेश सरकार पर्यावरण को लेकर भी सजग है। आम जनमानस को भी इसके लिए प्रयास करते रहना होगा। पर्यावरण को अनदेखा नहीं किया जा सकता। विकास के साथ आज यह बड़ी जरूरत हो चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.