उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया टवीट, भाजपा सरकार विकास की पर्यायवाची Prayagraj News
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ने ट्वीट किया है कि भाजपा सरकार विकास की पर्यायवाची। देश में जो 60 साल में प्रदेश में 40 साल में नहीं हुआ वह छह और चार साल में हुआ है।
प्रयागराज,जेएनएन। प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में तमाम बड़े नेता उपलब्धि गिनाने में लगे हैं। इसके बहाने से वह पूर्व की सरकार पर भी निशाना साध रहे हैं। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ने ट्वीट किया है कि भाजपा सरकार विकास की पर्यायवाची। देश में जो 60 साल में, प्रदेश में 40 साल में नहीं हुआ वह छह और चार साल में हुआ है। एक अन्य ट्वीट में लिखा है कि बात और काम में अंतर, फिरोजाबाद में उखंड उरावर मार्ग के किमी 123611(600) का नवीनीकरण कार्य हुआ। अंतर स्पष्ट है, पहले सिर्फ कागजों में बनती थी योजना, अब योजना और उसका क्रियान्वयन एक साथ निर्धारित समय में होता है पूरा। लिखा है कि पहले सिर्फ वायदे होते थे पर अब हम जो कहते हैं वो करते हैं। गुणवत्ता युक्त पक्की व बेहतर सेतुओं के माध्यम से उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाए जाने के लिए प्रयासरत हैं।
पंचायत चौपाल में भी गिनाई जा रही सरकारी योजनाएं
पंचायत चुनाव की तैयारी में सभी दल लगे हैं। विपक्ष सत्ताधारी दल पर तंज कस रहा है तो सत्ता के लोग सरकारी काम गिना रहे हैं। सभी पंचायत चौपाल में उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शिक्षा संबंधी योजनाओं व किसानों की आय बढ़ाने को लेकर चल रही योजनाओं को गिनाया जा रहा है। विषम स्थिति तब पैदा हो जाती है जब स्थानीय लोग इन्हीं योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायतें करने लगते हैं। कुछ तो यह भी हवाला देते हैं कि वह लाभार्थी हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।