Move to Jagran APP

डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दी सीख, कहा- लोगों का सुख-दुख सुनेंगे तो ही रिश्ते गहरे होंगे

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य बोले कि भाजपा के केंद्र और प्रदेश सरकार निरंतर जनहित में कार्य कर रही है। सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का दायित्व भी हम सब पर है। हम सब सबका साथ सब का विकास सब का विश्वास के सिद्धांत पर चलने वाले लोग हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2022 02:24 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 02:24 PM (IST)
डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दी सीख, कहा- लोगों का सुख-दुख सुनेंगे तो ही रिश्ते गहरे होंगे
यूपी के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज प्रयागराज पहुंचे हैं।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। उत्‍तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दो दिवसीय दौरे पर शनिवार दोपहर प्रयागराज पहुंचे। पुलिस लाइन में उनका हेलीकाप्टर उतरा तो पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद वह सीधे सर्किट हाउस पहुंचे। वहां संगठन के पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली।

loksabha election banner

केशव बाेले, हम सब का भाव वसुधैव कुटुंबकम का है : उप मुख्यमंत्री ने भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी को नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुटने का भी आह्वान किया। कहा, भाजपा के केंद्र और प्रदेश सरकार निरंतर जनहित में कार्य कर रही है। सरकारी योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंचाने का दायित्व भी हम सब पर है। बोले कि घर-घर पहुंचेंगे और लोगों के सुख-दुख सुनेंगे तो ही आप के रिश्ते गहरे होंगे। हम उन दलों में से नहीं हैं जो सिर्फ वोट का रिश्ता रखते हैं। हम सब वसुधैव कुटुंबकम का भाव रखते हुए, सब का साथ, सब का विकास, सब का विश्वास के सिद्धांत पर चलने वाले लोग हैं।

निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव की तैयारी : डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि भाजपा के सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ के लोगों को अपने बूथ स्तर पर सक्रिय हो जाना है। जो बूथ मध्यम दर्जे के हैं उन्हें मजबूत बनाना है। शहर में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। जिन जगहों पर कोई बाधा हो उसकी जानकारी तत्काल दें। उसके अवरोध तुरंत दूर कराए जाएंगे।

केशव मौर्य जन संवाद कार्यक्रम में होंगे शामिल : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दो दिवसीय दौरे पर प्रयागराज पहुंचे हैं। वह जिला पंचायत सभागार में जन संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें जन प्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता सभी शामिल होंगे। भाजपा प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि महानगर इकाई की तरफ से मेहता प्रेक्षागृह मेडिकल कालेज परिसर में शाम को लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया जाएगा। इस दौरान आपातकाल को लेकर संगोष्ठी भी होगी। इसमें मुख्य वक्ता प्रदेश के केशव प्रसाद मौर्य होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.