Move to Jagran APP

Diwali and Chhath अक्‍टूबर में है, Delhi व Mumbai की ट्रेनें अगस्‍त में ही फुल, देखें ट्रेनों की स्थिति

एनसीआर के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा बोले कि त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ बहुत अधिक बढ़ जाती है। अब टिकट की एडवांस बुकिंग पर यात्री अधिक ध्यान देते हैं जिसके कारण काफी पहले से ही ट्रेनों में आरक्षित सीटें बुक हो जाती हैं। त्योहार पर विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Tue, 16 Aug 2022 11:17 AM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2022 11:17 AM (IST)
Diwali and Chhath अक्‍टूबर में है, Delhi व Mumbai की ट्रेनें अगस्‍त में ही फुल, देखें ट्रेनों की स्थिति
दीपावली और छठ पर्व पर दिल्‍ली-हावड़ा रूट की ट्रेनों में वेटिंग लिस्‍ट अभी से है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। दीपावली और छठ (Diwali and Chhath) जैसे बड़े त्योहार अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में हैं। अभी दो महीने से अधिक का समय भी है लेकिन, मौजूदा समय में दिल्ली से प्रयागराज होकर बिहार जाने वाली व लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। कई गाड़ियों में अब वेटिंग टिकट भी नहीं बुक हो रहा है। ऐसे में इस बार दीपावली व छठ पर घर वापसी की राह मुश्किल होने वाली है। हालांकि हर बार कि तरह इस बार भी रेलवे की त्योहार स्पेशल ट्रेनें (Festival Special Trains) चलेंगी और उससे ही यात्रियों को सुविधा की आस है।

loksabha election banner

दिल्ली हावड़ा रूट की ट्रेनों में अधिक वेटिंग : कोरोना के कारण आर्थिक तंगी व परेशानी से गुजर चुके लोगों के सामने इस बार की दीपावली अधिक रोशन होने की उम्मीद है। परदेशी त्योहारों की खुशियां अपने घरवालों के संग बांटने की उत्सुक हैं। दीपावली और छठ महापर्व पर यात्रियों के घर आने की बेसब्री ट्रेनों में बढ़ती वेटिंग को दर्शा रही है। दिल्ली हावड़ा रूट पर इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। इस रूट की सभी ट्रेनों में दीपावली के आस की सभी तारीखों में बहुत लंबी वेटिंग है।

कब है दीपावली व छठ पर्व : दीपावली और छठ महापर्व अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में है। इस बार 24 अक्तूबर को दीपावली है, जबकि 28 अक्तूबर को नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शुरू होगा। यूपी बिहार के जो लोग दूसरे राज्यों में रह रहे हैं, वह इन दोनों त्योहारों को मनाने के लिए वापस लौटेंगे। इसी का नतीजा है कि अक्टूबर में दीपावली से पहले प्रयागराज आने वाली लंबी दूरी की अमूमन सभी ट्रेनें फुल हो चुकी हैं।

इन ट्रेनों में लंबी वेटिंग : दीपावली के एक दिन पहले यानी 23 अक्टूबर को नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस और हावड़ा हमसफर में नो रूम हो चुका है। इसके अलावा दर्जनों ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है।

ट्रेन                              वेटिंग लिस्‍ट

रांची गरीब रथ                 168

पूर्व एक्सप्रेस                    178

महाबोधी एक्सप्रेस            144

स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस   160

महानंदा एक्सप्रेस             155

सीमांचल एक्सप्रेस            157

ब्रह्मपुत्र मेल                    145

पुरुषोत्तम मेल                 215

प्रयागराज एक्सप्रेस          88

प्रयागराज हमसफर         60

मगध एक्सप्रेस               112

नेताजी एक्सप्रेस             111

ऊंचाहार एक्सप्रेस          100

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस      88

एनसीआर के सीपीआरओ बोले- त्‍योहारों पर स्‍पेशल ट्रेनें चलेंगी : उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) डा. शिवम शर्मा ने बताया कि त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ बहुत अधिक बढ़ जाती है। अब टिकट की एडवांस बुकिंग पर यात्री अधिक ध्यान देते हैं, जिसके कारण काफी पहले से ही ट्रेनों में आरक्षित सीटें बुक हो जाती हैं। त्योहार पर विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.