प्रयागराज में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान से हत्या की जताई जा रही आशंका
रयागराज जिले के यमुनापार में नैनी इलाका है। यहां औद्योगिक थाना क्षेत्र के मुंगारी गांव में सड़क किनारे एक युवक का शव मिला। रविवार को शव देख उधर से आ-जा रहे लोगों की भीड़ जुट गई। पास जाकर देखा तो युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष थी।
प्रयागराज, जेएनएन। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। उसके शरीर पर लाल मिर्च का पाउडर पड़ा था। संभावना जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव फेंका गया है। खून आदि के निशान न मिलने से यह भी आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या अन्यत्र करने के बाद हत्यारों ने यहां लाकर शव फेंक दिया। फिलहाल पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
औद्योगिक थाना क्षेत्र के मुंगारी गांव में सड़क किनारे पड़़ा था शव
प्रयागराज जिले के यमुनापार में नैनी इलाका है। यहां औद्योगिक थाना क्षेत्र के मुंगारी गांव में सड़क किनारे एक युवक का शव मिला। रविवार को शव देख उधर से आ-जा रहे लोगों की भीड़ जुट गई। पास जाकर देखा तो युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष थी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी संबंधित थाने में दी।
युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है
शव मिलने की सूचना पर एसओ औद्योगिक बृजेश सिंह फोर्स के साथ वहां पहुंचे। छानबीन के बाद लोगों से युवक की पहचान कराने की कोशिश की। हालांकि युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक के शरीर पर चोट के कई निशान थे। यह अंदेशा लगाया गया कि युवक ठेला लगाकर चाट, फुल्की आदि की फेरी लगाता था। उसके शरीर पर लाल मिर्च की पाउडर भी पड़ी हुई थी। लोग हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। समझा जाता है कि युवक की अन्यत्र हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया है। फिलहाल पुलिस बारीकी से पड़ताल करने के बाद शव ले गई। फिलहाल अभी तक यह नहीं स्पष्ट हो सका है कि युवक कौन था, उसकी किसने हत्या की और हत्या का क्या कारण था।