प्रतापगढ़ में तीन दिन पहले अगवा हुए बालक की हत्या, आक्रोशित लोगों की पुलिस से झड़प
पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर दीपक के बरामदगी के लिए हाथ पांव मार रही थी। तभी शुक्रवार सुबह उसका कॉलोनी के पीछे स्थित नहर में शव मिला। बेटे का शव मिलने की खबर सुनकर श्यामू और उसकी पत्नी बेसुध हो गए।
प्रयागराज, जेएनएन। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में अगवा ई रिक्शा चालक के अगवा बेटे दीपक (10) का शव कॉलोनी के पीछे स्थित नहर में मिला। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना से गुस्साए लोगों ने शव को सरोज के पास रखकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो मामला बिगड़ गया। पुलिस और नाराज लोगों के बीच झड़प हुई। लाठी भांजकर बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर पुलिस तैनात है। इस मामलें दीपक के घरवालों ने दो लोगों पर बेटे के अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी।
बुधवार शाम को घर से निकला था दीपक
प्रतापगढ़ शहर में सरोज चौराहे के पास रहने वाला श्यामू ई रिक्शा चालक है। उसका बेटा दीपक बुधवार रात घर से निकला तो लौटकर नहीं आया। इस पर घरवाले परेशान हो गए। काफी खोजबीन के बाद जब कुछ पता नहीं चला तो दूसरे दिन माता-पिता थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घरवालों ने मोहल्ले के ही तीन युवकों पर बेटे के अपहरण की आंशका जताई थी। उनका आरोप था कि कुछ दिन पहले तीनों युवकों से उनके बेटे दीपक का विवाद हुआ था। इस पर पुलिस ने संदिग्धों के घर दबिश थी तो वे घर से गायब मिले थे। आशंका गहरा गई थी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर दीपक के बरामदगी के लिए हाथ पांव मार रही थी। तभी शुक्रवार सुबह उसका कॉलोनी के पीछे स्थित नहर में शव मिला। बेटे का शव मिलने की खबर सुनकर श्यामू और उसकी पत्नी बेसुध हो गए।