Move to Jagran APP

प्रयागराज में यमुना किनारे नाव पर मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

पुलिस के साथ बहन पम्मी जब मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त की। पुलिस ने किसी तरह शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी पाकर मां और कुछ रिश्तेदार भी बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने दीपक की हत्या की आशंका जताई लेकिन कारण नहीं बता सके।

By Rajneesh MishraEdited By: Published: Wed, 31 Mar 2021 07:22 PM (IST)Updated: Wed, 31 Mar 2021 07:22 PM (IST)
प्रयागराज में यमुना किनारे नाव पर मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका
प्रयागराज में एक युवक का शव यमुना नदी में नाव पर मिला है।

प्रयागराज,जेएनएन। शहर के कटघर मोहल्‍ले में रहने वाले 32 वर्षीय दीपक कुमार की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। उसकी लाश यमुना किनारे नाव पर मिली। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है।

loksabha election banner

सुबह घर से निकला था

मुटठीगंज थाना क्षेत्र के कटघर मोहल्ला निवासी दीपक पुत्र स्व. राजेश्वर डेलीवेज पर काम करता था। वह घर का इकलौता बेटा था। अपनी बहन पम्मी के साथ रहता था। मां मंजू और एक बहन फाफामऊ में रहती हैं। बहन के मुताबिक, मंगलवार सुबह दीपक घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ पता नहीं चलने पर खोजबीन शुरू हुई। शाम करीब छह बजे किसी ने बताया कि गऊघाट के पास यमुना नदी के किनारे एक युवक की लाश नाव पर पड़ी है। किसी ने शव को चद्दर से ढंक दिया था। पुलिस के साथ बहन पम्मी जब मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त की। पुलिस ने किसी तरह शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी पाकर मां और कुछ रिश्तेदार भी बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने दीपक की हत्या की आशंका जताई, लेकिन कारण नहीं बता सके।

पुलिस बोली, पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

वहीं, इंस्पेक्टर मुटठीगंज इफ्तेखार अहमद का कहना है कि दीपक के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। वह शराब पीने का आदी था। करीब 15 दिन पहले शराब के नशे में हंगामा किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.