Move to Jagran APP

प्रयागराज में यमुना नदी में मिला शव व्यवसायी का था, खुदकशी या फिर हुई हत्‍या...पता लगा रही पुलिस

कीडगंज के इंस्पेक्टर रोशनलाल का कहना है कि संभवत युवक ने यमुना पुल से नदी में छलांग लगाकर जान दी है। क्योंकि उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। फिलहाल शव के पोस्टमार्टम के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि उसकी मौत कैसे हुई।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 14 Mar 2021 03:09 PM (IST)Updated: Sun, 14 Mar 2021 03:09 PM (IST)
प्रयागराज में यमुना नदी में मिला शव व्यवसायी का था, खुदकशी या फिर हुई हत्‍या...पता लगा रही पुलिस
सरस्‍वती घाट पर यमुना नदी में जिसका शव मिला था, वह प्रयागराज के मसाला कारोबारी थे।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज शहर में मिले शव की पहचान हो चुकी है। कीडगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती घाट के पास यमुना नदी में एक युवक का शव उतराता मिला था। जानकारी होने पर कुछ लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और युवक की पहचान की। वह सत्यांश केसरवानी (25) पुत्र संजय केसरवानी मुट्ठीगंज थाना के कटघर का रहने वाला था। सत्‍यांश ने खुदकशी की या फिर उसके साथ कोई हादसा हुआ, इसकी छानबीन पुलिस कर रही है।

loksabha election banner

सरस्‍वती घाट पर यमुना नदी में मिला था शव
सरस्वती घाट पर यमुना नदी के किनारे शनिवार की शाम को लोगों ने युवक का शव देखा। सूचना पर पहुंची कीडगंज पुलिस शव को नदी से बाहर निकलवाया। उसके शरीर पर पैंट व कमीज थी। उसके कपड़े की तलाशी ली गई। हालांकि ऐसी कोई वस्‍तु नहीं उसके पास से नहीं मिली जिससे उसकी पहचान हो सकती थी। पुलिस ने इसकी जानकारी जिले के सभी थाने में दी। जानकारी हुई तो सत्‍यांश केसरवानी के परिवार के लोग मुट्ठीगंज थाने पहुंचे।

मसाले का कारोबार करते थे सत्‍यांश

परिवार के लोगों ने बताया कि सत्यांश मसाले के कारोबारी थे। शनिवार की सुबह वह घर से निकले थे लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटे। पुलिस को सत्यांश के हुलिए के बारे में बताया गया तो यमुना नदी में मिले शव को लेकर मौजूद लोगों को जानकारी दी गई। इसके बाद सभी कीडगंज थाने गए और सिपाही के साथ देर रात पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां शव की पहचान सत्यांश के रूप में की।

इंस्‍पेक्‍टर कीडगंज ने यह कहा

कीडगंज के इंस्पेक्टर रोशनलाल का कहना है कि संभवत: युवक ने यमुना पुल से नदी में छलांग लगाकर जान दी है। क्योंकि उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। फिलहाल शव के पोस्टमार्टम के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि उसकी मौत कैसे हुई।
 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.