दीवान को गोली मारने वाले बदमाश पुलिस गिरफ्त से दूर Prayagraj News
वाहन चेकिंग के दौरान दीवान को गोली मारकर जख्मी करने वाले बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका है। उधर जख्मी दीवान का एसआरएन अस्पताल में इलाज हो रहा है।
प्रयागराज, जेएनएन। प्रतापगढ़ में नगर कोतवाली अंतर्गत सरायसागर गांव के पास बुधवार की रात 12 बजे वाहन चेकिंग के दौरान रोके जाने पर बाइक सवार बदमाश ने डायल 100 के दीवान को गोली मार दी थी। वारदात अंजाम देकर बदमाश रानीगंज की ओर भाग निकले। बदमाशों को पकडऩे के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इसके बाद भी अभी तक पुलिस के हाथ बदमाश नहीं आए हैं। वहीं जख्मी दीवान का स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में इलाज हो रहा है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई थी। फिलहाल पुलिस ने आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है।
बदमाशों ने वारदात को ऐसे दिया अंजाम
भुपियामऊ चौकी के सिपाही विजय चौहान और मनीष सरायसागर गांव स्थित पेट्रोल पंप के सामने बुधवार की रात वाहनों की चेङ्क्षकग कर रहे थे। रात लगभग 12 बजे राजगढ़ की ओर से बाइक सवार तीन बदमाश आते दिखे। सिपाहियों ने टार्च दिखाकर उन्हें रुकने का इशारा किया। बाइक सवार तेजी से निकलने लगे तो सिपाहियों ने बाइक पर डंडा फेंका, फिर भी बदमाश नहीं रुके। कंट्रोल रूम को सूचना मिली तो भुपियामऊ से लगभग सौ मीटर पहले रहे डॉयल 100 के दीवान भोलानाथ ङ्क्षबद (55) पुत्र राम स्वरूप निवासी घोसा, जिला मीरजापुर ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। इस पर पीछे बैठे बदमाश ने उन्हें गोली मार दी। चेहरे पर बायीं तरफ गोली लगते ही भोलानाथ खून से लथपथ होकर गिर पड़े। साथी पुलिसकर्मी दीवान को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। कई अफसर भी पहुंच गए। एसपी अभिषेक सिंह के मुताबिक अंधेरा होने के कारण बदमाश भाग निकले। उनकी तलाश की जा रही है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप