बर्ड फ्लू के फैलने से पोल्ट्री उद्योग पर संकट, लोगो ने बन्द किया चिकन खाना Prayagraj News
इस समय चिकन और अंडे का अच्छा रेट मिला है लेकिन अचानक बर्ड फ्लू की दस्तक से इस उद्योग पर फिर से खतरा मंडराने लगा है। फिलहाल अब तक यूपी में केस नहीं मिलेगा लेकिन लोग एहतियात बरत रहे हैं।
प्रयागराज,जेएनएन। कोरोना काल में बर्ड फ्लू की दस्तक से पोल्ट्री उद्योग पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। केरल से शुरू हुआ बर्ड फ्लू अब कई राज्यो में फैलता जा रहा है। इसे देखते हुए लोगों ने चिकन खाना कम कर दिया है। वही पोल्ट्री फॉर्म वालों ने मुर्गियों का वैक्सीनेशन तेज कर दिया है।
कोरोना काल के बाद पटरी पर लौट रहा था उदयोग
पिछले साल कोरोना की शुरुआत में अफवाह फैली थी चिकन और अंडे खाने से कोरोना वायरस फैलता है। तब लोगों ने चिकन और अंडे खाने बंद किया थे। उस दौरान पोल्ट्री उद्योग को भारी नुकसान हुआ था। कई पोल्ट्री फार्म वाले तो ढेर सारी मुर्गियां बहुत कम दाम और बेंच दी थी। नया नया पोल्ट्री उद्योग शुरू करने वाले तो फार्म बंद ही कर दिए थे। तब अंडे का रेट थोक में दो से ढाई रुपए हो गया था। कई महीने का संकट झेलने के बाद में अब पोल्ट्री उद्योग पटरी पर आया। अभी सर्दी के मौसम में यह पीक पर चलना रहा है। इस समय चिकन और अंडे का अच्छा रेट मिला है लेकिन अचानक बर्ड फ्लू की दस्तक से इस उद्योग पर फिर से खतरा मंडराने लगा है। फिलहाल अब तक यूपी में केस नहीं मिलेगा लेकिन लोग एहतियात बरत रहे हैं। इसके शौकीन लोगों ने खाने से एहतियात बरतना शुरू कर दिया है। अब तक केरल, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में इसका असर देखा गया है।
बर्ड फ्लू के चलते पोल्ट्री उदयोग मालिक करवा रहे मुर्गियों का वैक्सीनेशन
बर्ड फ्लू का असर देखते हुए पोल्ट्री उद्योग वालों ने मुर्गे और मुर्गियों के वैक्सीनेशन का काम तेज कर दिया है। प्रयागराज और आसपास के जिलों में सैकड़ों मुर्गी फार्म चल रहा है। पोल्ट्री फार्म मालिक सुशील यादव ने बताया कि मुर्गियों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश सिंह ने बताया कि इस दौरान मीट खाने के शौकीन लोग जंगली पक्षियों का मांस न खाएं। जंगली पक्षियों से यह बीमारी फैली है। पोल्ट्री उद्योग चलाने वाले तो नियमित मुर्गियों का वैक्सीनेशन करते हैं। सभी पोल्ट्री फॉर्म मालिकों से कहा गया है कि वह एहतियात बरतें। इसका कहीं भी लक्षण दिखे तो तुरंत सूचित करें।