Move to Jagran APP

स्टेशन से घर लौट रहे युवक के कत्ल में पांच के खिलाफ मुकदमा, Pratapgarh Police ने एक आरोपित को किया गिरफ्तार

शिवपुर निवासी अरविंद दुबे की हत्या के मामले में पुराने विवाद और चुनावी रंजिश का मामला सामने आ रहा हैl घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपितों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया हैl इनमें से बाले सरोज नामक एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैl

By Ankur TripathiEdited By: Published: Sat, 01 May 2021 12:35 PM (IST)Updated: Sat, 01 May 2021 12:35 PM (IST)
स्टेशन से घर लौट रहे युवक के कत्ल में पांच के खिलाफ मुकदमा, Pratapgarh Police ने एक आरोपित को किया गिरफ्तार
अरविंद अपने गांव के एक युवक को ट्रेन पर बैठाने प्रतापगढ़ शहर गया था। लौटते समय उसका कत्ल किया गया।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रतापगढ़ जनपद के कोहंडौर थाना क्षेत्र के शिवपुर निवासी अरविंद दुबे की हत्या के मामले में पुराने विवाद और चुनावी रंजिश का मामला सामने आ रहा हैl घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपितों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया हैl इनमें से बाले सरोज नामक एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैl गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। गांव में जाने वाले हर रास्ते पर पुलिस और पीएसी तैनात है। घर पर मातम का साया है। थाना प्रभारी बच्चे लाल ने बताया कि स्थिति पर पुलिस की नजर है। दोपहर बाद शव पोस्टमार्टम हाउस से लाए जाने पर और सतर्कता बरती जाएगी। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त अरविंद अपने गांव के एक युवक को ट्रेन पर बैठाने प्रतापगढ़ शहर गया था। लौटते समय उसका कत्ल किया गया।

loksabha election banner

आक्रोशित भीड़ ने घर जलाने की भी कोशिश की

शुक्रवार देर रात अरविंद की हत्या की खबर मिलने के बाद नाराज लोगों ने विरोधी परिवार के मकान पर  हमला कर दिया। उस पर अरविंद की हत्या का आरोप लगाते हुए घर को जलाने का प्रयास कियाl सीओ सिटी के नेतृत्व में पहुंचे पुलिस बल ने आगजनी को किसी तरह से टाला  मगर मौके पर भारी तनाव के हालात बने रहे l


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.