इलाहाबाद जंक्शन पहुंचे सीआरबी, परखी कुंभ मेले की तैयारी
कुंभ मेला की तैयारियों की समीक्षा के लिए सीआरबी इलाहाबाद पहुंचे। उन्होंने जंक्शन और प्रयागघाट टर्मिनल का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देशित किया।
प्रयागराज : रेलवे बोर्ड चेयरमैन (सीआरबी) विनोद कुमार यादव कुंभ की तैयारियों को परखने के लिए आज सुबह प्रयागराज पहुंचे। सीआरबी इलाहाबाद जंक्शन पर निरीक्षण किया। इस दौरान कुंभ मेला में आने वाले यात्रियों की सुविधा व व्यवस्था को देखा। उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। इसके बाद वह निरीक्षण के लिए प्रयागघाट स्टेशन गए।
पहली बार प्रयागराज पहुंचे सीआरबी
सीआरबी पहली बार 10 जनवरी को प्रयागराज पहुंचे। वह बुधवार रात को आठ बजे नई दिल्ली स्टेशन से मगध एक्सप्रेस से रवाना हुए। गुरुवार सुबह ट्रेन इलाहाबाद जंक्शन पर पहुंची। उन्होंने जंक्शन का निरीक्षण किया। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने अधिकारियों के साथ यात्री बाड़ा पहुंचे। उन्होंने इसकी जानकारी ली और यात्रियों की सुविधा का विशेष ख्याल रखने का निर्देश अधिकारियों को दिया।
रेल सेवक जैकेट का किया अनावरण
रेलवे बोर्ड चेयरमैन (सीआरबी) विनोद कुमार यादव इलाहाबाद जंक्शन पर निरीक्षण के बाद रेल सेवक जैकेट का भी अनावरण किया। उन्होंने इस कार्य से जुड़े कर्मचारियों को इस यूनिफार्म जैकेट को दिया।
प्रयागघाट स्टेशन का भी किया निरीक्षण
इलाहाबाद जंक्शन का निरीक्षण करने के बाद नवनिर्मित प्रयागघाट स्टेशन के निरीक्षण को गए। वहां उन्होंने स्टेशन का निरीक्षण करने के साथ यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। वहां से उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय के लिए रवाना हुए। मुख्यालय में उत्तर मध्य रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे, उत्तर रेलवे के अधिकारियों संग बैठक करके कुंभ की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। इसके बाद सीआरबी वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे। इस दौरान इलाहाबाद सिटी स्टेशन और झूंसी स्टेशन का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करेंगे।