Move to Jagran APP

रंगों के सही चयन से जीवन में तरक्की के द्वार खुलेंगे, ज्‍योतिषाचार्य बताते हैं इसके चमत्‍कारित परिणाम

ज्योतिषाचार्य अमित बहोरे के अनुसार होली पर यदि हम अपनी राशि के अनुसार रंगों का चयन करें तो जीवन में शुभता के साथ ही मन को शांति भी मिलती है। इससे व्यक्ति के जीवन में चमत्कारिक परिणाम सामने आते हैं। राशियों पर पड़ने वाले रंगों के प्रभाव को उन्‍होंने बताया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 29 Mar 2021 10:39 AM (IST)Updated: Mon, 29 Mar 2021 10:39 AM (IST)
रंगों के सही चयन से जीवन में तरक्की के द्वार खुलेंगे, ज्‍योतिषाचार्य बताते हैं इसके चमत्‍कारित परिणाम
प्रयागराज के ज्‍योतिषाचार्य अमित बहोरे ने राशियों के अनुसार रंगों के सही चयन का महत्‍व बताया है।

प्रयागराज, जेएनएन। रंगों का हर व्यक्ति के जीवन में खास महत्व होता है। कुछ रंग विशेष होते हैं, जिसे अपनाने से जीवन में तरक्की के द्वार खुल जाते हैं। बात होली पर्व की करें तो इसमें सभी लोग रंग खेलते हैं। हालांकि होली खेलने में रंगों का सही चयन कर लें तो उसका सार्थक परिणाम जल्द मिलता है। ज्‍योतिषाचार्य ने विभिन्‍न राशियों के रंगों के उचित इस्‍तेमाल की बात कही है।

loksabha election banner

ज्योतिषाचार्य अमित बहोरे के अनुसार होली पर यदि हम अपनी राशि के अनुसार रंगों का चयन करें तो जीवन में शुभता के साथ ही मन को शांति भी मिलती है। इससे हर व्यक्ति के जीवन में चमत्कारिक परिणाम सामने आते हैं। राशियों पर पड़ने वाले रंगों के प्रभाव को उन्‍होंने बताया।

मेष : आपका रंग लाल व गुलाबी है। पीले रंग के सभी शेड्स भी आपके लिए शुभ रहेंगे। इन रंगों के उपयोग से आपके जीवन में शुभता बढ़ेगी।

वृषभ : आपके लिए नीले, काले और हरे रंग के सभी शेड्स उपयुक्त हैं। ये रंग आपको ऊर्जावान बनाए रखने में सक्षम हैं।

मिथुनः आपका रंग हरा हैं। हरा रंग आपको तनावमुक्त करने में मददगार साबित होगा।

कर्कः आपका रंग है क्रीम, जो कि चंद्रमा का रंग है। यह रंग आपकी मानसिक शक्ति बढ़ाएगा।

सिंहः आपका रंग नारंगी है एवं गुलाबी, लाल, पीले रंग के सभी शेड्स आपके लिए अच्छे हैं। ये रंग आपमें नया जोश और उमंग पैदा करने में सक्षम होंगे।

कन्याः गहरा हरा रंग आपके लिए ऊर्जा व संपन्नता दायक है। यह रंग आपके तनाव को दूर करने में मदद करेगा।

तुला: आपका रंग नीला, काला और हरा है। ये सभी रंग आपके लिए लाभकारी हैं।

वृश्चिक: आपका रंग लाल है। लाल रंग आपके लिए ऊर्जादायक सिद्ध होगा।

धनु: आपके रंग पीले और लाल हैं। खुद पर नियंत्रण रखने में पीला रंग आपकी मदद करेगा।

मकर: काला, नीला और बैंगनी आपके रंग हैं। ये रंग आपके अनुकूल हैं।

कुंभ: काला, नीला रंग से होली खेलने से आपको लाभ होगा । इन रंगों से आपकी ऊर्जा में वृद्धि होगी।

मीन: पीला, नारंगी, सुनहरा रंग आपके लिए अत्यंत शुभ फलदायक है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.