Move to Jagran APP

Coronavirus: महाराष्‍ट्र से फुल होकर आ रहीं ट्रेनें, लापरवाही न करें वरना पड़ सकती है भारी

Coronavirus महाराष्ट्र में कोरोना का प्रकोप बढऩे से हालात बिगड़ रहे हैं। लोग पिछली बार लगाए गए लॉकडाउन के दौरान हुई परेशानी को याद कर अपने घर की ओर लौट रहे हैं। गुरुवार को भी महाराष्ट्र की ओर से आने वाली ट्रेनें फुल होकर आईं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Thu, 15 Apr 2021 11:47 AM (IST)Updated: Thu, 15 Apr 2021 11:47 AM (IST)
Coronavirus: महाराष्‍ट्र से फुल होकर आ रहीं ट्रेनें, लापरवाही न करें वरना पड़ सकती है भारी
प्रयागराज जंक्‍शन पर इन दिनों महानगरों से आने वाले लोगों की संख्‍या बढ़ गई है।

प्रयागराज, जेएनएन। कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। महानगरों से प्रवासियों के लौटने का क्रम भी जारी है। महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में लोग लौट रहे हैं। हालांकि वहां कोरोना जांच के खास इंतजाम नहीं हैं। बताते हैं कि यात्री ने मास्क लगाया है तो बिना जांच के ही जाने दिया जा रहा है। महानगरों से लौटने वालों में संक्रमित लोग भी बेरोकटोक यात्रा कर अपने घर जा रहे हैं। ऐसे में वे कई लोग को संक्रमित कर सकते हैं। लापरवाही का आलम यह है कि जांच टीम महज खानापूर्ति कर रही है।

loksabha election banner

पिछली बार लॉकडाउन में झेली थी लोगों ने परेशानी  

महाराष्ट्र में कोरोना का प्रकोप बढऩे से हालात बिगड़ रहे हैं। लोग पिछली बार लगाए गए लॉकडाउन के दौरान हुई परेशानी को याद कर अपने घर की ओर लौट रहे हैं। गुरुवार को भी महाराष्ट्र की ओर से आने वाली ट्रेनें फुल होकर आईं। बहराइच के नदीम बताते हैं कि निजी कंपनी में काम करता हूं। मुंबई में हालात बिगड़ रहे हैं। साथ ही पाबंदियां भी बढ़ाई जा रही हैं। इसलिए घर लौट आया हूं। भदोही के रामसुमेर ने बताया कि मुंबई मेंं पानी का प्लांट लगाया है। कामकाज बंद होने से व्यापार लगड़खड़ा गया। हालांकि नुकसान तो हुआ ही, लेकिन घर लौटना ही मुनासिब समझा।

हालात सामान्‍य होने पर ही लौटेंगे लोग

सुल्तानपुर के रमेश यादव का कहना है कि व्यापार ठप हो गया है। कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। घर जा रहा हूूं। हालात सामान्य होने के बाद वापस लौटने का सोचूंगा। हंडिया के अमित पाल ने बताया कि गाड़ी में दो गज की दूरी तो दूर लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं। यह लापरवाही भारी पड़ सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.