पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव, कोरोना वायरस से हैं संक्रमित Prayagraj News
पूर्व राज्यपाल पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी के पारिवारिक सदस्य शिवेंद्र मिश्र ने बताया कि गुरुवार को उनकी दूसरी जांच रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। हालांकि ऑक्सीजन का स्तर सामान्य है। वह चिकित्सीय स्टाफ से बात भी सामान्य रूप से कर रहे हैं।
प्रयागराज, जेएनएन। पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी की दूसरी कोरोना जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। हालांकि एसजीपीजीआइ लखनऊ में उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। वरिष्ठ डॉक्टर लगातार उनकी तबीयत पर नजर बनाए हैं। उन्हें घर का खाना दिया जा रहा है। बता दें कि पिछले दिनों पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे।
पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी के पारिवारिक सदस्य शिवेंद्र मिश्र ने बताया कि गुरुवार को उनकी दूसरी जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। हालांकि ऑक्सीजन का स्तर सामान्य है। वह चिकित्सीय स्टाफ से बात भी सामान्य रूप से कर रहे हैं।
पहली जनवरी को पूर्व राज्यपाल लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती हुए थे
कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी को पहली जनवरी को एसआरएन प्रयागराज से लखनऊ ले जाया गया था। अमूमन सात दिन में कोरोना के मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव हो जाती है लेकिन केशरीनाथ की रिपोर्ट में अब तक बदलाव नहीं हो सका है।
स्वास्थ्य लाभ के लिए हो रहा पूजन-अर्चन
पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी के स्वास्थ्य को लेकर प्रयागराज के भाजपा कार्यकर्ता चिंतित हैं। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की जगह-जगह कामना भी की जा रही है। इसी क्रम में भाजपाई मंदिरों में मत्था टेक रहे हैं और पूजा-पाठ कर रहे हैं। इसी क्रम में कई स्थानों पर उनके शुभचिंतक पूजा-पाठ किया।
जीसी त्रिपाठी को आज भेजा जाएगा लखनऊ
उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष गिरीश चंद्र त्रिपाठी को आज यानी शुक्रवार को प्रयागराज के एसआरएन में कोविड अस्पताल से लखनऊ ले जाने की तैयारी है। कोरोना पॉजिटिव जीसी त्रिपाठी को हालत बिगड़ने पर गुरुवार रात उन्हें एसआरएन के कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया था।