Move to Jagran APP

यूपी के मंत्रियों के बाद अब भाजपा सांसद भी कोरोना की चपेट में, रीता बहुगुणा जोशी की रिपोर्ट पॉजिटिव

Coronavirus Prayagraj News प्रयागराज की सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उनकी संक्रमण रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Thu, 03 Sep 2020 02:52 PM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2020 09:27 AM (IST)
यूपी के मंत्रियों के बाद अब भाजपा सांसद भी कोरोना की चपेट में, रीता बहुगुणा जोशी की रिपोर्ट पॉजिटिव
यूपी के मंत्रियों के बाद अब भाजपा सांसद भी कोरोना की चपेट में, रीता बहुगुणा जोशी की रिपोर्ट पॉजिटिव

प्रयागराज,जेएनएन।  कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इसकी जद में प्रयागराज की संसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी भी आ गई हैं। पिछले दिनों लखनऊ में रहने के दौरान उन्हें कुछ तकलीफ हुई तो जांच कराई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया गया है। अब उनके संपर्क में आने वाले लोग भी सतर्क हो गए हैं। परिवार के सदस्य भी खुद को क्वारंटाइन कर लिए हैं।

loksabha election banner

भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने को गले में खराश के साथ कुछ तकलीफ की वजह से अपनी जांच कराई थी। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बताया कि सांसद की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वे सभी कार्यकर्ता खुद को होम क्वारंटाइन कर लिए हैं जो पिछले दिनों उनके संपर्क में आए थे। उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने की भी हिदायत दी। कहा कि अनावश्यक रूप से कहीं भी न जाएं।

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के कार्यक्रम में हुईं थी शामिल

पिछले दिनों कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वह प्रयागराज में शहर पश्चिमी की सड़कों का लोकार्पण करने आए थे। उसी दिन रात में पॉजिटिव आने की सूचना मिली थी। उसके बाद वह लखनऊ लौट गए थे और अस्पताल में भी भर्ती हो गए थे। उस समय एक कार्यक्रम में सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी, महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी व प्रयागराज महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी भी उनके साथ थे।

जानकारी मिलने पर सभी ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया था। इनके अलावा करीब दो दर्जन सभासदों और पार्टी कार्यक्र्ताओं व सर्किटहाउस के कर्मचारियों ने भी खुद को होम क्वारंटाइन किया था। उधर यमुनापार महानगर अध्यक्ष विभवनाथ भारती भी कोरोना संक्रमित हैं। उनका भी इलाज लखनऊ में चल रहा है। उनके संपर्क में आने वाले पार्टी के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुद को क्वारंटाइन किया हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.