Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने मानवता दिवस के रूप में मनाया Rahul Gandhi का जन्मदिन Prayagraj News

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन शुक्रवार को कांग्रेस पदाधिकारियों ने मानवता दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान गरीबों को भोजन कराया गया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 19 Jun 2020 05:58 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jun 2020 05:58 PM (IST)
कांग्रेसियों ने मानवता दिवस के रूप में मनाया Rahul Gandhi का जन्मदिन Prayagraj News
कांग्रेसियों ने मानवता दिवस के रूप में मनाया Rahul Gandhi का जन्मदिन Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन शुक्रवार को मनाया जा रहा है। कांग्रेस नेता के जन्‍मदिन को कांग्रेस पदाधिकारियों ने मानवता दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान गरीबों को भोजन कराया गया।

loksabha election banner

कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर ने पीएम पर निशाना साधा

कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर व उत्तर प्रदेश प्रभारी मिन्नत रहमानी ने कौशांबी के मंझनपुर स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि इस समय कमजोर शासनकाल से देश गुजर रहा है। इसका परिणाम है कि नेपाल जैसा देश आज हमकों आंखें दिखा रहा है। वहीं दूसरी तरफ अफवाह फैलाई जा रही है कि हम विश्व में नया स्थान बना रहे हैं।

बोले रहमानी, हमारे पड़ोसी देश दुष्मन बने हैं

राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर व उत्तर प्रदेश प्रभारी मिन्नत रहमानी ने कहा कि आज हम बेहद नाजुक दौर से गुजर रहे हैं। हमारे पड़ोसी देश दुष्मन बने हैं। पाकिस्तान के बाद नेपाल व चीन सीधे भिडऩे का मन बना रहे हैं और हमारी सरकार शांति वार्ता के पक्ष में है। हमारे जवान शहीद हो रहे हैं। इसका जवाब देने के स्थान पर देश को सही जानकारी न देने का काम सरकार कर रही है। रहमानी ने कहा कि भारत-चीन सीमा पर उपजे विवाद व जवानों के शहीदों की घटना से दुखी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुलगांधी ने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। कांग्रेसी आज के दिन को मानवता दिवस के रूप में मनाते हुए गरीब परिवार के लोगों के बीच भोजन का वितरण कर रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ की गई कार्रवाई पर आक्रोश

जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी ने कहा कि सरकार मनमानी कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ की गई कार्रवाई इसका उदाहरण है। इस दौरान जिला चेयरमैन तमजीद अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष तलत अजीम, मुमताज सिद्दीकी, फिरदौस आलम, वेद प्रकाश पांडेय, कौशलेश द्विवेदी, मकसूद कुरैशी, इजहार अब्बास, जुबैर, भारत गौतम, बबलू, विपिन शर्मा, अनिल पांडेय, सरफराज, जितेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.