Move to Jagran APP

कोरोना वायरस संक्रमण काल में Congress ने ग्रामीणों की मदद का उठाया बीड़ा, शुरू किया सेवा सत्याग्रह

वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय तिवारी ने बताया कि उप्र के 823 ब्लॉकों में हेल्पलाइन नंबर होम आइसोलेशन के कोविड मरीजों और कोविड के किसी लक्षणों से ग्रसित मरीजों के लिए दवा की उपचार किट गांव-गांव में कांग्रेस का कार्यकर्ता उपलब्ध कराएगा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Thu, 27 May 2021 08:19 AM (IST)Updated: Thu, 27 May 2021 08:19 AM (IST)
कोरोना वायरस संक्रमण काल में Congress ने ग्रामीणों की मदद का उठाया बीड़ा, शुरू किया सेवा सत्याग्रह
ग्रामीणों की मदद के लिए कांग्रेस ने सेवा सत्‍याग्रह अभियान शुरू किया है।

प्रयागराज, जेएनएन। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी के बीच सेवा सत्याग्रह अभियान का आगाज किया है। सेवा सत्‍याग्रह का यह अभियान प्रदेश भर में चलाया जाएगा। इसमें गांव-गांव लोगों की मदद करने का बीड़ा उठाया गया है। इसके तहत कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांवाें में जाएंगे और लोगों की मदद करेंगे।

loksabha election banner

जल्द जारी होगा हेल्पलाइन नंबर

वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय तिवारी ने बताया कि उप्र के 823 ब्लॉकों में हेल्पलाइन नंबर, होम आइसोलेशन के कोविड मरीजों और कोविड के किसी लक्षणों से ग्रसित मरीजों के लिए दवा की उपचार किट गांव-गांव में कांग्रेस का कार्यकर्ता उपलब्ध कराएगा।

ग्रामीणों का दुख-दर्द बाटेंगे और प्रियंका गांधी को अवगत कराएंगे

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय तिवारी जी ने बताया कि सेवा सत्याग्रह जिले के प्रत्येक ब्लॉक और प्रत्येक गांव में कांग्रेस के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं नेताओं द्वारा गांव गांव में सैनिटाइजेशन का कार्यक्रम भी चलाएंगे। उसी समय प्रत्येक गांव में जिनके परिवार या परिवार के सदस्य इस महामारी में पीड़ित हुए हैं। पीड़ित हैं या जिनके परिवारों में कोई न कोई इस महामारी में अपनों को खो दिया है। उनके लिए एक शोक संवेदना पत्र भी कार्यकर्ता उसी समय उस परिवार के घर जाकर देंगे। उनसे मिलेंगे और उनका दुख-दर्द बाटेंगे और जरूरी मदद के लिए प्रियंका गांधी को बाद में अवगत कराएंगे।

कार्यकर्ता भोजन की भी व्‍यवस्‍था कराएंगे

आपदा और दुख की इस घड़ी में गांव के लोगों की समस्याओं को भी जानने का प्रयास कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता करेंगे। गांव के इस अंतिम व्यक्ति के पास भी जाएंगे जिनको लॉकडाउन के कारण भोजन की असुविधा हो रही है या उनको भोजन नहीं मिल रहा है। तिवारी ने बताया कि ब्लॉक अध्यक्षों की हेल्पलाइन हमेशा सक्रिय रहेगी सार्वजनिक होगी और पल पल अपने ब्लॉक के हर खबर कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को जिला अध्यक्ष के द्वारा देता रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.