Move to Jagran APP

Agriculture Bill 2020 : कृषि विधेयक पर भ्रम फैला रहा है विपक्ष Prayagraj News

नए विधेयक में किसान की भूमि के स्वामित्व का शत फीसद संरक्षण किया गया है। देश में कुल 6946 मंडियां हैं उन्हेंं ट्रांसपोर्ट से जोड़ाा है। इसके लिए पोर्टल भी शुरू किया गया है। विपक्ष का यह बयान कि मंडिया समाप्त की जा रही हैं यह सिर्फ भ्रम है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Thu, 08 Oct 2020 08:21 AM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2020 08:21 AM (IST)
Agriculture Bill 2020 : कृषि विधेयक पर भ्रम फैला रहा है विपक्ष Prayagraj News
केंद्र सरकार का लक्ष्य 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का है। यह उसी दिशा में एक प्रयास है।

प्रयागराज,जेएनएन। केंद्र सरकार ने किसानों को स्वतंत्र और सशक्त बनाने के लिए कृषि विधेयक 2020 पारित किया। इससे किसान अपनी उपज कहीं भी कभी भी बेच सकेंगे। उनकी आय भी दो गुनी होगी लेकिन विपक्ष इसे लेकर भ्रम फैला रहा है। यह कहना है भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रमेश पांडेय का। सर्किट हाउस में हुई प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि हम सब जिसकी पूजा करते हैं, कांग्रेस उसी ट्रैक्टर को जलाती है।

loksabha election banner

किसान अपने उत्‍पाद का तीन दिन में हासिल कर सकेंगे भुगतान

नए विधेयक में किसान की भूमि के स्वामित्व का शत फीसद संरक्षण किया गया है। देश में कुल 6946 मंडियां हैं, उन्हेंं ट्रांसपोर्ट से जोड़ाा है। इसके लिए पोर्टल भी शुरू किया गया है। विपक्ष का यह बयान कि मंडिया समाप्त की जा रही हैं यह सिर्फ भ्रम है। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष शोभ नारायण द्विवेदी ने कहा कि नए प्रविधान में किसान अपने उत्पाद का भुगतान तीन दिन के भीतर हासिल कर सकेंगे। यदि कोई विवाद होता है तो स्थानीय स्तर पर ही उसका निपटारा भी संभव होगा।

केंद्र सरकार का लक्ष्‍य 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करना है

बारा विधायक डॉ. अजय कुमार ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पूर्व की तरह निर्धारित होते रहेंगे। किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष विभूति नारायण सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य 2022 तक किसानों की आय दो गुनी करने का है। यह उसी दिशा में एक प्रयास है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह, अशोक सिंह, विधि प्रकोष्ठ के संयोजक देवेंद्र नाथ मिश्र, दिलीप चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.