Move to Jagran APP

प्रयागराज में पंजा दिखाएगा दम, पदाधिकारियों से संपर्क में हैं प्रियंका वाड्रा Prayagraj News

आगामी विधानसभा पोल की तैयारी कांग्रेस ने अभी से शुरू कर दी है। कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका वाडउउउ्रा अब तक प्रयागराज के दस सिपहसालारों से दिल्ली में मिल चुकी हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 28 Jul 2019 12:40 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jul 2019 12:40 PM (IST)
प्रयागराज में पंजा दिखाएगा दम, पदाधिकारियों से संपर्क में हैं प्रियंका वाड्रा Prayagraj News
प्रयागराज में पंजा दिखाएगा दम, पदाधिकारियों से संपर्क में हैं प्रियंका वाड्रा Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। ढाई साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अभी से कमर कस ली है। प्रयागराज में 10 पुराने सिपहसालारों को तैयार किया जा रहा है। दस पुरुष के अलावा भाजपा के गढ़ में ही उसे मात देने वाली एक महिला पार्षद को भी इस टीम में शामिल किया गया है। इन सिपहसालारों के दम पर कांग्रेस प्रयागराज में जीत की पटकथा लिखने की तैयारी में है।

loksabha election banner

विस चुनाव की तैयारी कर रहीं प्रियंका

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका वाड्रा विधानसभा चुनाव में जीत की तैयारी के लिए अभी से ही जुट गई हैं। वह सिलसिलेवार तरीके से प्रतिदिन पूर्वांचल के पदाधिकारियों से मुलाकात कर रही हैं। एक बार में वह पूर्वांचल के करीब 20 से 22 सिपहसालारों से मुलाकात कर रहीं हैं।

पूर्वांचल के पदाधिकारियों से कर रहीं मुलाकात

यदि प्रयागराज की बात की जाए तो प्रियंका तीन चरणों में नगर निगम के नेता सदन मुकुंद तिवारी, शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष नफीस अनवर, फूलपुर लोकसभा उप चुनाव में कांग्रेस से प्रत्याशी रहे मनीष मिश्रा, मेजा के पूर्व विधायक राम कृपाल कोल से दिल्ली में मिल चुकी हैं। वहीं पार्षद तस्लीमउद्दीन, यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, शहर पश्चिमी से प्रत्याशी रहे अंशुमान पटेल, वरिष्ठ नेता महेश त्रिपाठी, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संजय तिवारी, शहर कांग्रेस के नेता अनिल कुशवाहा से भी वह मुलाकात कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने दारागंज की पार्षद अल्पना निषाद से भी दिल्ली में मुलाकात की। भाजपा के गढ़ कहे जाने वाले दारागंज में अल्पना निषाद ने भाजपा से राजेश निषाद उर्फ पप्पू सीआइडी की बहू को हराया था।

प्रियंका ने लिया फीडबैक

दिल्ली में बैठकर विधानसभा चुनाव में जीत की पटकथा लिखने में जुटीं प्रियंका कांग्रेस के पुराने नेताओं से शहर में कांग्रेस की स्थिति के बारे में फीडबैक ले रही हैं। कांग्रेस नेता मुकंद तिवारी ने बताया कि को-आर्डिनेटर से दिल्ली में प्रियंका के बुलावे के बारे में जानकारी दी जा रही है। वहां पर वह कार्यकर्ताओं से उनके सियासी सफर और आंदोलनों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.