Move to Jagran APP

भारतीय जनता पार्टी के मंडल पदाधिकारियों का हुआ चयन Prayagraj News

खुल्दाबाद के महामंत्री विजय सिंह और मंत्री अनीता मिश्रा कोषाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह मनोनीत हुए। शिवकुटी मंडल के उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह मंत्री अशोक कुमार साहू बने।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Thu, 30 Jul 2020 03:57 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2020 03:57 PM (IST)
भारतीय जनता पार्टी के मंडल पदाधिकारियों का हुआ चयन Prayagraj News
भारतीय जनता पार्टी के मंडल पदाधिकारियों का हुआ चयन Prayagraj News

प्रयागराज,जेएनएन।  भाजपा के महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बैठक कर विभिन्न मंडलों में रिक्त पदों पर पदाधिकारियों का मनोनयन किया। स्मिता श्रीवास्तव को चौक मंडल का मंत्री मनोनीत किया गया। मुट्ठीगंज में आशीष जायसवाल, कीडगंज में प्रमोद कुमार, नैनी में नीरज त्रिपाठी को मंत्री का दायित्व दिया गया। सदर गंगा पट्टी मेंराजेंद्र विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष व मंत्री राम जस को बनाया गया। सदर जमुना पट्टी के उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, मंत्री अनिरुद्ध यादव, कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी अभय सिंह को दी गई। राजरूपपुर मंडल के उपाध्यक्ष राम द्विवेदी बनाए गए। खुल्दाबाद के महामंत्री विजय सिंह और मंत्री अनीता मिश्रा, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह मनोनीत हुए। शिवकुटी मंडल के उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, मंत्री अशोक कुमार साहू बने। विश्वविद्यालय मंडल के उपाध्यक्ष रमेश शुक्ला मनोनीत किए गए। नवनियुक्त पदाधिकारियों को कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, राजेश केसरवानी, रमेश चंद्र पासी आदि ने बधाई दी है।

loksabha election banner

राफेल आने से भाजपाई खुश

 देश में राफेल के आने पर भाजपाइयों ने खुशी जताई है। महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि राफेल विमान के भारतीय वायुसेना में शामिल होने से सेना की शक्ति बढ़ेगी। इस मौके पर राजेश केसरवानी, कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, वरुण केसरवानी, रमेश चंद्र पासी, विवेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

मुलायम सिंह पर टिप्पणी से सपाई आक्रोशित

 समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर बहरिया के ब्लाक प्रमुख कुलदीप पांडेय द्वारा सोशल मीडिया पर की गई अमर्यादित टिप्पणी से सपाइयों में आक्रोश है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह एवं महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्ते$खार हुसैन सहित कई कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एसएसपी को संबोधित ज्ञापन एसपी यमुनापार को देकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान नरेंद्र सिंह, पंधारी यादव, गीता पासी, डॉ. मान सिंह यादव, दूधनाथ पटेल, हृदय लाल मौर्य, अनिल यादव, कुलदीप यादव, डॉ. महेश यादव, दान बहादुर मधुर, मो अस्करी आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.