Move to Jagran APP

UPRTOU के राष्ट्रीय वेबीनार में प्रयागराज के आयुक्‍त बोले- सांस्कृतिक धरोहर प्रत्येक देश का है आइना

प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त संजय गोयल ने भारतीय संविधान में वर्णित अधिकारों तथा कर्तव्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि हम सभी नागरिकों का यह परम कर्तव्य है कि हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत का सम्मान तथा संरक्षण करना चाहिए।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Thu, 05 Aug 2021 05:17 PM (IST)Updated: Thu, 05 Aug 2021 05:17 PM (IST)
UPRTOU के राष्ट्रीय वेबीनार में प्रयागराज के आयुक्‍त बोले- सांस्कृतिक धरोहर प्रत्येक देश का है आइना
यूपी राजर्षि टंडन मुक्‍त विश्‍वविद्यालय में राष्‍ट्रीय सेमिनार में वक्‍ताओं ने विचार रखे।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के समाज विज्ञान विद्या शाखा के तत्वावधान में भारतीय सांस्कृतिक विरासत विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संजय गोयल आयुक्त प्रयागराज मंडल ने कहा कि सांस्कृतिक धरोहर प्रत्येक देश का आईना होता है। उन्होंने भारत देश को महापुरुषों की कर्म स्थली बताते हुए कहा कि अनेकता में एकता ही भारतीय संस्कृति की पहचान है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी विशेषता दूसरी संस्कृतियों को बिना क्षति पहुंचाए अपने अस्तित्व को बनाए रखना है। हमारे यहां अतिथि देवो भव की परंपरा भारतीय संस्कृति के मूल में रही है।

loksabha election banner

विरासत के करें सम्मान

मंडलायुक्त संजय गोयल ने भारतीय संविधान में वर्णित अधिकारों तथा कर्तव्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि हम सभी नागरिकों का यह परम कर्तव्य है कि हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत का सम्मान तथा संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों में विभिन्न जनजातियों गारो, खासी तथा जयंतिया की जीवन शैली का उल्लेख किया तथा भाषाओं की विविधता के साथ-साथ धार्मिक विविधता जैनधर्म, बौद्ध धर्म का सिख धर्म का भी उल्लेख किया।

भारतीय संस्कृति मूल्य दृष्टि : कुलपति

अध्यक्षता करते हुए उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति एक मूल्य दृष्टि है। संस्कृति देश की आत्मा तथा प्रेरणा स्रोत है। जिसके आधार पर राष्ट्र अपने लक्षण तथा आदर्शों का निर्माण करता है। संस्कृति संस्कारों की अभिव्यक्ति है। कुलपति प्रोफेसर सिंह ने प्राचीन भारत के महान विद्वानों तथा वैज्ञानिकों आर्यभट्ट, वाराहमिहिर तथा पतंजलि जैसे प्रसिद्ध व्यक्तित्वों का उल्लेख करते हुए उन्हें भारत की धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति सर्व समावेशी संस्कृति, मूल्यों, परंपराओं तथा चिंतन का सुंदर समन्वय है।

सारनाथ के ऐतिहासिक महत्व पर चर्चा

मुख्य वक्ता प्रोफेसर ओंकार नाथ सिंह, विभागाध्यक्ष, प्राचीन भारतीय इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी ने भारतीय संस्कृति का उल्लेख करते हुए भारतीय एकता को मूल तत्व बताया। उन्होंने सिंधु सभ्यता के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला तथा काशी क्षेत्र में स्थित सारनाथ के ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख किया। उन्होंने बौद्ध परिपथ, सारनाथ, लुंबिनी, बोधगया तथा कुशीनगर के ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख किया। उन्होंने गुजरात में धौलावीरा नामक पुरातात्विक स्थल को यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत की सूची में शामिल किए जाने की नवीनतम जानकारी प्रदान की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.