Move to Jagran APP

ठंडी हवा से ठिठुरी पूस की रात, आगे बढ़ेगी लोगाें की मुश्किल

बर्फीली हवा ने पूस की रात को ठिठुरनभरी कर दी है। दोपहर में तो तल्‍ख धूप से राहत रही। अभी गलन और बढ़ेगी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 08:46 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 06:40 AM (IST)
ठंडी हवा से ठिठुरी पूस की रात, आगे बढ़ेगी लोगाें की मुश्किल
ठंडी हवा से ठिठुरी पूस की रात, आगे बढ़ेगी लोगाें की मुश्किल

प्रयागराज : ठंडी हवाओं से पूस की रात और ठंडी हो गई है। बीते 24 घंटे में न्यूनतम पारे में 1.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई। आने वाले दिनों में स्थिति और खराब हो सकती है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो अमावस्या के पहले बारिश भी हो सकती है। ऐसा होने पर लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। ठंड का असर शहर से लेकर कुंभ मेला क्षेत्र में देखा जा रहा है।

loksabha election banner

धूप से अधिकतम तापमान बढ़ा

बात अगर मंगलवार की करें तो धूप तो निकली थी, लेकिन बीच-बीच में बादल भी दस्तक दे रहे थे। बादलों की लुकाछिपी से लोगों को दिक्कत हुई। वहीं बुधवार को सूर्य की किरणें तल्ख रही। दोपहर में भी बर्फीली हवा का वर्चस्व था लेकिन तेज धूप की वजह से ठंड का असर कम रहा। इसका असर यह रहा कि दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

न्यूनतम पारा 5.5 डिग्री सेल्सियस

वहीं पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं का असर सूर्योदय के बाद दिखा। शाम होते ही ठंडी हवा अपना असर दिखाने लगी। जैसे-जैसे रात गहराई, ठंड का प्रकोप बढ़ता गया। सड़कों पर भी आवाजाही कम हो गई। वहीं रेलवे स्टेशन व बस अड्डों पर मुसाफिर अलाव की तलाश करते रहे। जिनको रैन बसेरे नजर आए, वहीं शरण ले लिया। रात का तापमान गिरा। न्यूनतम पारा लुढ़ककर 5.5 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। कुंभ मेला क्षेत्र में भी श्रद्धालुओं को ठंड ने रात में परेशान किया। बुधवार को अधिकतम आर्द्रता 100 और न्यूनतम 36 फीसद रही।

क्या कहते हैं मौसम विज्ञानी

मौसम विज्ञानी प्रो. सवींद्र सिंह का कहना है कि इस बार के मौसम में जिस तरह से उतार-चढ़ाव हो रहा है, वह चकित करने वाला है। इन दिनों पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण रात का तापमान तेजी से गिर रहा है। हालांकि तीखी धूप के कारण दिन में हवा असरहीन साबित हो रही है। कहते हैं कि पछुआ विक्षोभ न आने के कारण कड़ाके की ठंड शुरू नहीं हुई, लेकिन मौनी अमावस्या तक तेज बारिश के आसार हैं और कुहासा भी पड़ेगा।

 तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

दिनांक         न्यूनतम    अधिकतम

12 जनवरी       7.3       22.8

13 जनवरी      12.1       22.3

14 जनवरी       9.2        23.9

15 जनवरी       6.7        19.9

16 जनवरी       5.5        22.3


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.