Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शोक संवेदना व्यक्त करने पूर्व मंत्री डा. महेंद्र के घर प्रतापगढ़ आएंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का कार्यक्रम शुक्रवार देर शाम जारी हुआ। मुख्यमंत्री शनिवार को दोपहर में दो बजे लखनऊ से प्रतापगढ़ के लिए हेलीकाप्टर से उड़ान भरेंगे। 255 बजे करमाही गांव में हेलीपैड पर उतरेंगे। तीन बजे हेलीपैड से डा. महेंद्र सिंह के घर के लिए प्रस्थान करेंगे।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2022 07:10 AM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 07:10 AM (IST)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शोक संवेदना व्यक्त करने पूर्व मंत्री डा. महेंद्र के घर प्रतापगढ़ आएंगे
शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रतापगढ़ आ रहे हैं।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रतापगढ़ जनपद में करमाही गांव निवासी पूर्व मंत्री और मौजूदा एमएलसी डा. महेंद्र सिंह के घर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को आ रहे हैं। शुक्रवार को उनके आने की तैयारियां पूरी कर ली गईं। पूर्व मंत्री के घर के आसपास सफाई कर्मियों की टोली ने जहां सफाई की, वहीं उनके घर से लगभग तीन सौ मीटर पर मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर उतारने के लिए बनाए जा रहे हेलीपैड का काम भी पूरा कर लिया गया।

loksabha election banner

30 मिनट परिवारवालों के साथ रहेंगे योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का कार्यक्रम शुक्रवार देर शाम जारी हुआ। मुख्यमंत्री शनिवार को दोपहर में दो बजे लखनऊ से प्रतापगढ़ के लिए हेलीकाप्टर से उड़ान भरेंगे। 2:55 बजे करमाही गांव में हेलीपैड पर उतरेंगे। तीन बजे हेलीपैड से डा. महेंद्र सिंह के घर के लिए प्रस्थान करेंगे। 3:05 बजे से 3:35 तक वहां पर रहेंगे। 3:35 बजे उनके घर से प्रस्थान करेंगे। 3:40 पर हेलीपैड पहुंचेंगे तथा 3:45 पर हेलीपैड से वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे। जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल ने बताया कि मुख्यमंत्री के पूर्व मंत्री के घर मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम जारी हो गया है। तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।

16 जून को लखनऊ में हो गया था मां का निधन

पूर्व मंत्री डा. महेंद्र सिंह की मां इंदुृमती सिंह का 16 जून को लखनऊ में निधन हो गया था। उनकी तेरहवीं 28 जून को है। उधर, एडीजी प्रयागराज प्रेम प्रकाश ने शुक्रवार शाम पुलिस लाइन पहुंच कर मुख्यमंत्री के आने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। उन्होंने एसपी एसपी सतपाल अंतिल से अब तक की तैयारियों की जानकारी ली। डीएम ने भी प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली और इस बाबत जरूरी दिशा-निर्देश दिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.