Move to Jagran APP

Lockdown में गली-गली में जगी अलख, सबने उठाया सहयोग करने का बीड़ा Prayagraj News

दैनिक जागरण के अभियान हमारी गली-हमारे जिम्मे से प्रेरित होकर शहर के लोग जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। खाना देने के साथ साफ-सफाई पर भी जोर दिया जा रहा है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 05 Apr 2020 03:49 PM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2020 03:49 PM (IST)
Lockdown में गली-गली में जगी अलख, सबने उठाया सहयोग करने का बीड़ा Prayagraj News
Lockdown में गली-गली में जगी अलख, सबने उठाया सहयोग करने का बीड़ा Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। दैनिक जागरण की पहल हमारी गली-हमारे जिम्मे की अलख अब गली-गली जग गई है। जरूरतमंद और असहाय लोगों की मदद का बीड़ा लोगों ने उठाया लिया है। लोग राशन और खाना दे रहे हैं। पार्षद मौके पर खड़े होकर साफ-सफाई करा रहे हैं। अभियान के तीसरे दिन शनिवार को वार्ड में इसका व्यापक असर दिखाई दिया।

loksabha election banner

कुष्ठ रोगियों की मदद को राशन, सब्जी-फल का वितरण

मुहिम से प्रेरित होकर दिव्य रश्मि फाउंडेशन ने दारागंज स्थित काली सड़क मार्ग पर साईं बाबा आश्रम में रहने वाले 100 लोगों को राशन, सब्जी और फल बांटे। फाउंडेशन की विनीता अरोरा और अलोक अरोरा ने बताया कि जागरण में समाचार पढ़कर उन्होंने असहाय लोगों की मदद की।

घर-घर जाकर बांटा राशन

मुंडेरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष धनजंय ङ्क्षसह ने बेगम बाजार में लाहुदपार, झपिया और ङ्क्षसगरौर कालोनी में जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री बांटा। 60 से ज्यादा परिवार को राहत सामग्री दी। कुलदीप ङ्क्षसह और धारा सिंह ने सहयोग किया।

जाम नालियों की सफाई और छिड़काव किया

शिवकुटी के पार्षद कमलेश तिवारी ने शिवकुटी वार्ड में सीता नर्सरी से लेकर पत्थर गली और टोपी वकील की गली को साफ कराकर वहां पर ब्लीङ्क्षचग पाडउर डाला। नैनी में चक भटाई की पार्षद ने मलिन बस्ती में 50 लोगों को खाना बांटा और उसके आसपास की बजबजाती गलियों को साफ कराया।

जरूरतमंदों को राशन बांटा

कांग्रेसी नेताओं ने प्रयागराज जंक्शन के पास श्रमिक बस्ती और रैन बसेरे में गरीब और असहाय लोगों को राशन बांटा बांटा। लोगों को पांच किलो आटा, ढाई किलो चावल और आलू, एक किलो दाल, चाय की पत्ती और नमक का पैकेट दिया। किशोर वाष्र्णेय, फुजैल हाशमी, वसीमउद्दीन, परवेज सिद्दीकी ने लोगों को राशन वितरित किया। पूर्व पार्षद शिवसेवक ङ्क्षसह और समाज सेवी विनय ङ्क्षसह ने अल्लापुर व जार्जटाउन की झोपड़पट्टी ने 25 लोगों से ज्यादा को खाना वितरित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.