Move to Jagran APP

Lockdown : गलियों और पार्कों की सफाई व जरूरतमंदों तक राशन पहुंचाने का उठाया बीड़ा Prayagraj News

दैनिक जागरण के अभियान हमारी गली-हमारे जिम्मे के माध्‍यम से जरूरतमंदों तक पहुंच रहा भोजन और राशन पहुंचाया जा रहा है। वहीं अब सफाई कर्मचारियों की मदद स्‍थानीय लोग कर रहे हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 12 Apr 2020 07:09 PM (IST)Updated: Sun, 12 Apr 2020 07:09 PM (IST)
Lockdown : गलियों और पार्कों की सफाई व जरूरतमंदों तक राशन पहुंचाने का उठाया बीड़ा Prayagraj News
Lockdown : गलियों और पार्कों की सफाई व जरूरतमंदों तक राशन पहुंचाने का उठाया बीड़ा Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। दैनिक जागरण के अभियान हमारी गली-हमारे जिम्मे से गलियों की सूरत बदलने के साथ जरूरतमंदों तक खाना और राशन पहुंच रहा है। लोग सफाई कर्मियों के आने का इंतजार नहीं करते हैं। वह खुद ही अपनी गली और पार्क की सफाई में जुट जाते हैं। जरूरतमंदों को खाने और राशन की आवश्यकता रहती है, उनकी मदद के लिए वहां पर खड़े हो जाते हैं। दैनिक जागरण अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर लोगों की मदद की गई।

prime article banner

विधायक हर्षवर्द्धन ने सफाई कर्मचारियों को सम्मानित भी किया

नीम सराय एलडीए कॉलोनी स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में महेश कुशवाहा, सतीश प्रजापति, राकेश तिवारी, उमा साहू, आदित्य तिवारी, कविराज अनिता राज, राधा कुशवाहा, मीनाक्षी गोस्वामी, सुषमा तिवारी और संजय कुशवाहा ने डेढ़ घंटे तक श्रमदान किया। मु_ीगंज में गाजी मंडी में व्यापारी नेता विजय गुप्ता, मनीष गुप्ता, अजय गुप्ता, अश्विनी यादव, संदीप केसरवानी, अंकित केसरवानी, अवधेश नारायण वर्मा ने सफाई की। शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने एलनगंज में जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित किया और सफाई कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। मम्फोर्डगंज मलिन बस्ती में पार्षद रतन दीक्षित ने जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया।

जरूरतमंदों के घर तक पहुंचाया जा रहा राशन

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की सदस्य अर्चना तिवारी ने दारागंज में लोगों को राशन वितरित किया। लोक सेवा मंडल प्रयागराज द्वारा जरूरतमंदों के घर तक राशन पहुंचाया जा रहा है। इसमें नारायण यादव, ओम प्रकाश शुक्ला, रवि मिश्रा, स्मृति, कार्तिकेय, सुबोध, अनुराधा, जावेद आदि महती भूमिका निभा रहे हैं। वसुधा फाउंडेशन की अध्यक्ष मैथिली ङ्क्षसह, संगीता अग्रवाल, श्वेता ङ्क्षसह ने नगर निगम की गाडिय़ों के चालकों को राशन वितरित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.