Lockdown 4.0 : चौक इलाके के बाजार में चहल-पहल बढ़ी, व्यापारियों में दिखी खुशी Prayagraj News
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन मंत्री रमेश केशरवानी उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि दुकानें खुलने से व्यापारी खुश हैं।
प्रयागराज, जेएनएन। शहर के सबसे बड़ा मार्केट चौक क्षेत्र में सराफा सहित रेडीमेड कपड़ों, जनरल स्टोर की करीब 50 फीसद दुकानें सुबह सात से शाम छह बजे तक के लिए खुलीं रहेंगी। बाजार का यही नजारा खोवा मंडी, जीरो रोड और कोठापार्चा में भी है। कोठापार्चा में अधिकांश दुकानें कपड़े की हैं। यहां भी दुकानों पर खरीदार जुटे। हालांकि दुकानों के भीतर ग्राहकों को फिजिकल डिस्टेंसिंग (शारीरिक दूरी) का ध्यान रखा जा रहा है। हाथ को सैनिटाइज करने तथा मुंह और नाक पर मास्क लगाए रखने के नियम का पालन लोग पाल कर रहे हैं।
व्यापारी संगठनों ने फिजिकल डिस्टेंस के पालन को दिया जोर
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने चौक, मीरगंज, लोकनाथ, जीरो रोड, बहादुरगंज, चक, कोठापरचा, चंद्रलोक, जानसनगंज, विवेकानंद मार्ग के व्यापारियों से मिलकर उनसे फिजिकल डिस्टेंस का पालन करते हुए दुकानें खोलने को कहा था।
अभाउ व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन मंत्री बोले
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन मंत्री रमेश केशरवानी, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के नमन ज्योति सिंह, रॉयल सरदार, गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि दुकानें खुलने से व्यापारियों में काफी खुशी है।
व्यापारियों ने किया अभिनंदन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आशीष गुप्ता के नामित पार्षद के रूप में शपथ लेने पर व्यापारियों ने उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, पूर्व उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष योगेश गोयल, जिला महामंत्री विपुल मित्तल, नवीन अग्रवाल, दीपू गुप्ता, रमन जय हिंद, गौरव अग्रवाल, सचिन दुबे, मनीष गोयल, अनुज अग्रवाल, राजू अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, प्रखर श्रीवास्तव मनीष धर दुबे, राहुल जी, अभिषेक अग्रवाल, डॉ. प्रभाकर गुप्ता आदि थे।