Move to Jagran APP

कौशांबी में चाइल्ड लाइन ने महिलाओं को किया जागरूक और दिलाई शपथ

नायब तहसीलदार दीक्षा पांडेय ने महिलाओं बालिकाओं को कानून के प्रति जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध महिला उत्पीड़न की रोकथाम लैंगिक समानता एवं महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के सम्बंध में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 04:23 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 04:23 PM (IST)
कौशांबी में चाइल्ड लाइन ने महिलाओं को किया जागरूक और दिलाई शपथ
महिला हिंसा, जेंडर भेदभाव, लैंगिक हमले से बचने के तौर तरीके पर चर्चा की गई।

प्रयागराज, जेएनएन। कौशांबी जनपद में भी मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत चाइल्ड लाइन इकाई चायल ने तहसील परिसर में महिलाओं को जागरुक किया। इस दौरान घरेलू हिंसा महिला हेल्पलाइन नंबर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिलाओं के लिये विधवा पेंशन आदि योजनाओं की जानकारी दी गई।

loksabha election banner

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ

चायल तहसील परिसर में कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार श्याम कुमार ने उपस्थित महिलाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत शपथ दिलाई। चाइल्ड लाइन के कोआर्डिनेटर रवींद्र श्रीवास्तव ने कहा कि मिशन का उद्देश्य महिलाओं तथा बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबी बनाना, उन्हें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराना, जन जागरूकता पैदा करना, आत्म सुरक्षा की कला विकसित करने के लिए प्रशिक्षित करना तथा उनके प्रति हिंसा, अपराध करने वाले की पहचान उजागर करना होगा। इसमें महिला हिंसा, जेंडर भेदभाव, लैंगिक हमले से बचने के तौर तरीके पर चर्चा की गई।

जरूरी सेवाओं की दी जानकारी

नायब तहसीलदार दीक्षा पांडेय ने महिलाओं, बालिकाओं को कानून के प्रति जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध, महिला उत्पीड़न की रोकथाम, लैंगिक समानता एवं महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के सम्बंध में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। चाइल्ड लाइन के पदाधिकारियों ने महिलाओं, बालिकाओं को 1090 वूमेन पॉवर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा आदि के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर अर्चना श्रीवास्तव, दीपक, जीतेंद्र सोनकर और त्रिभुवन लाल समेत दर्जनों महिलाएं मौजूद रही


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.