Move to Jagran APP

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ आज प्रतापगढ़ आएंगे, डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य दो दिन प्रयागराज में रहेंगे

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का आज शनिवार को प्रतापगढ़ दौरा होगा। वे पूर्व मंत्री डा. महेंद्र सिंह के घर जाएंगे। दूसरी ओर यूपी के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज दो दिवसीय दौरे पर प्रयागराज आएंगे। वे यहां कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2022 10:43 AM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 10:43 AM (IST)
मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ आज प्रतापगढ़ आएंगे, डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य दो दिन प्रयागराज में रहेंगे
मुख्‍यमंत्री योगी प्रतापगढ़ में आज रहेंगे, उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज प्रयागराज के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे।

प्रयागराज, जेएनएन। यूपी के प्रतापगढ़ में आज 25 जून को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ रहेंगे, जबकि प्रयागराज में उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहेंगे। सीएम प्रतापगढ़ के पूर्व मंत्री डा. महेंद्र सिंह के घर शोक संवेदना जताने पहुंचेंगे। पूर्व मंत्री डा. महेंद्र सिंह की मां इंदुृमती सिंह का 16 जून को लखनऊ में निधन हो गया था। उनकी तेहरवीं 28 जून को होगी। वहीं उप मुख्‍यमंत्री प्रयागराज के विविध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शनिवार को आ रहे हैं।

loksabha election banner

पूर्व मंत्री डा. महेंद्र सिंह के घर जाएंगे सीएम : प्रतापगढ़ में करमाही गांव निवासी पूर्व मंत्री व एमएलसी डा. महेंद्र सिंह के घर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे। उनके आने की तैयारियां पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री शनिवार को दोपहर दो बजे लखनऊ से प्रतापगढ़ के लिए हेलीकाप्टर से उड़ान भरेंगे। 2:55 बजे करमाही गांव में हेलीपैड पर उतरेंगे। तीन बजे हेलीपैड से डा. महेंद्र सिंह के घर के लिए प्रस्थान करेंगे। 3:05 बजे से 3:35 तक वहां पर रहेंगे। 3:35 बजे उनके घर से प्रस्थान करेंगे। 3:40 पर हेलीपैड पहुंचेंगे तथा 3:45 पर हेलीपैड से वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे।

एडीजी ने सुरक्षा व्‍यवस्‍था का जायजा लिया : प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल ने बताया कि मुख्यमंत्री के पूर्व मंत्री के घर मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम जारी हो गया है। तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। पूर्व मंत्री डा. महेंद्र सिंह की मां इंदुृमती सिंह का 16 जून को लखनऊ में निधन हो गया था। उनकी तेहरवीं 28 जून को है। उधर, एडीजी प्रयागराज प्रेम प्रकाश ने शुक्रवार शाम पुलिस लाइन पहुंच कर मुख्यमंत्री के आने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया था। उन्होंने एसपी एसपी सतपाल से अब तक की तैयारियों की जानकारी ली।

उपमुख्यमंत्री केशव का दो दिवसीय प्रयागराज कार्यक्रम : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दो दिवसीय दौरे पर प्रयागराज आ रहे हैं। वह शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन उतरेंगे। इसके बाद विभिन्न आयोजनों में शामिल होंगे। सब से पहले सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों से मिलेंगे। उसके बाद जिला पंचायत सभागार में दोपहर दो बजे जन संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें जन प्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता सभी शामिल होंगे। भाजपा प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि महानगर इकाई की तरफ से शनिवार को मेहता प्रेक्षागृह मेडिकल कालेज परिसर में शाम चार बजे लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया जाएगा। इस दौरान आपातकाल को लेकर संगोष्ठी भी होगी। इसमें मुख्य वक्ता प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.