Move to Jagran APP

कैबिनेट मंत्री ने गिनाई उपलब्धियां

जासं प्रयागराज 1962 का बदला अब मोदी सरकार ले रही है। इससे सभी भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा हो रहा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 08:22 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 08:22 PM (IST)
कैबिनेट मंत्री ने गिनाई उपलब्धियां
कैबिनेट मंत्री ने गिनाई उपलब्धियां

जासं, प्रयागराज : 1962 का बदला अब मोदी सरकार ले रही है। इससे सभी भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा हो रहा है। यह विचार प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शुक्रवार को राजरूपपुर में आयोजित कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में व्यक्त किए।

loksabha election banner

इस दौरान 2014 के बाद होने वाले बदलाव के संबंध में कार्यकर्ताओं को बताया गया। कहा कि किसी भी सरकार में समस्या के समाधान का साहस होना चाहिए। रास्ते अपने आप निकलते हैं। वर्तमान में नागरिक सुविधाएं बढ़ाने के साथ सुरक्षा के मामले पर भी मजबूती से कार्य हो रहा है। संगठित अपराध को भी कम किया जा रहा है। खासकर प्रदेश में निवेशकों का भय खत्म हो रहा है। शहर पश्चिमी में सड़कों का भी जाल बिछाया जा रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे भी बन रहा है। प्रयागराज से हुबली तक स्टीमर भी अगले साल तक चलने लगेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.